Advertisement

एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर दो गोल्ड मेडल जीतने वाली कस्बे की बेटी का योग शिविर में भव्य और मैडल सम्मान : योगगुरू ओम कालवा

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षा ध्यान सभागार भवन में आयोजित नियमित योग शिविर में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक योगगुरू ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी देते हुए बताया आर्यांशी स्वामी जो एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड मेडल हासिल किए। जो देश के लिए बड़े गर्व की बात है। आर्यांशी स्वामी जो कस्बे के अमित स्वामी की पुत्री है और बचपन से ही उत्तर प्रदेश के चेटीपुरा गुरुकुल में योग शिक्षा ग्रहण कर रही है। नेशनल स्तर पर कई पदक जीत चुकी है। बेटी और उनके पूज्य पिता श्री के सम्मान के लिए ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा और उनकी योगा टीम द्वारा माल्यार्पण करते हुए इंटरनैशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का मैडल देकर सम्मानित किया इस दौरान कस्बे के गणमान्य योग प्रेमी हरि प्रसाद भादू, रामधन मीणा,नारायण डागा प्यारेलाल सोनी,असलम चांगल,श्याम सुंदर मूंधड़ा दामोदर बोहरा,चेष्टा बोहरा,स्नेहा बोहरा देवीलाल योगी,पवन योगी खियाराम सोनी,विवेक बोहरा नोरंगलाल मोट रामलाल शर्मा सहीराम रोलण नेहा कुमारी,रेखा बोहरा योगिता कालवा अन्नी देवी चौधरी,मंजू देवी चौधरी आदि मौजूद रहे संस्था के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया मंत्री धर्मचंद धाडेवा प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने शिविर में भाग ले रहे सभी योग प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए बेटी को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!