Advertisement

कोटासर श्री करणी गौशाला में आज हाली अमावस्या पर हवन अनुष्ठान के साथ गो वंश को 21 क्विटंल शीतल तरबूज का सामुहिक रुप से लगाया भोग,दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौसेवा

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता मीडिया प्रभारी

श्री करणी गो सेवा समिति कोटासर गौशाला में आज वैशाख मास के पवित्र महीना की हाली अमावस पर पंडित विजय कुमार जाजड़ा द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान सपन्न करवाया मुख्य यजमान के रूप में हनुमान प्रसाद मूंधड़ा राजेश कुमार मूंधड़ा दुलचासर जोड़े सहित पूजा में बैठे साथ ही कोटासर गांव से अमर सिंह पड़िहार,पिथाराम सारण मोहन सिंह चौहान,ओम सिंह भाटी,गाव से पधारी भक्तिमई माताओं ने घी खोपरों की आहुतियां देकर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान भजन कीर्तन के साथ गौशाला परिसर भक्तिमय हो गया। भामाशाहों के द्वारा 21 क्विंटल शीतल तरबूज का सामूहिक रूप से विशाल भंडारा का गौ माताओं को भोग लगाया गया। तरबूज भंडारा के लाभार्थी ₹2100 हनुमान प्रसाद मूंधड़ा दुलचासर,₹2100 अर्जुन पुत्र प्रहलाद सुथार दुलचासर,₹2100 श्याम सुंदर सुथार दुलचासर हाल चेन्नई,₹ 2100 ओम प्रकाश जोशी दिनेश कुमार लुणावत गंगा शहर, 2100 रु विजय कुमार बजाज नोखा हाल गुवाहाटी,₹1100रू राजेंद्रप्रसाद गंगाशहर,₹1100 गोपाल महिया दुलचासर हाल दिल्ली,₹1100 नरसीराम जोशी दुलचास,₹1100 कमल किशोर पानेचा दुलचासर,₹ 501 घनश्याम सुथार श्रीडूंगरगढ़ हाल गुजरात,₹501 गुप्त दान बेंगलुरु से सहयोग रहा। वहीं चारा दान के लाभार्थी एक ट्रोली चारा रेखाराम महिया दुलचासर, 2 झाल रामरतन धारणिया,1 झाल राजेंद्र रुपाराम धारणिया सांवतसर,1 झाल गणेशमल सुथार दुलचासर,बीकानेर के सुभाषचंद्र पुरोहित ने स्वास्थ्य लाभ हेतु 2100 रू राशि समर्पित कर मूंग चूरी का भंडारा किया। गुड़ सेवा के लाभार्थी,मनोहर सिंह दुलचासर लालराम सूडसर,देवी सिंह कोटासर,माल सिंह कोटासर मांगीलाल सुथार कोटासर आदि ने गुड़ का भोग लगाकर पुण्य अर्जित किया। गौशाला में पधारे सभी दानदाताओं को दुपट्टा पहना कर गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। युवा गोभक्त जेठू सिंह चौहान,कमल बुड़िया,इंदु सारण अनुराग सेन,डूंगरसिंह राठौड़ एवं बालक बालिकाओं सहित सभी ने गौ सेवा कर श्रमदान किया। गौशाला कमेटी में सभी का आभार जताया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!