Advertisement

श्रीडूंगरगढ़: खेत में टूटा एटीएम मिला, पुलिस मौके पर कल नोखा क्षेत्र के काकड़ा में हुई थी एटीएम लूट की घटना

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बरजांगसर गांव के पास रविवार सुबह खेत में एक टूटा हुआ एटीएम मशीन मिलने की सामने आई है। सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि यह एटीएम नोखा उपखंड के काकड़ा क्षेत्र से शनिवार को हुई एटीएम लूट की वारदात से संबंधित हो सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लूट की वारदात के बाद लुटेरों ने एटीएम को तोड़कर इसमें रखी नकदी निकाल ली और मशीन के टूटे हुए हिस्से बरजांगसर क्षेत्र में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने उच्च अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की सूचना दे दी है। घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस गैंग की तलाश में जुट गई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!