Advertisement

मोमासर में भामाशाह के. एल. जैन ने दी बड़ी सौगात,मोमासर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब होगी सौर ऊर्जा सिस्टम से संचालित

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

क्षेत्र के ग्राम मोमासर के विकास कार्यों के लिए भामाशाह ने बड़ी सौगत दी है। ग्राम पंचायत टीम की मांग पर जनहित को ध्यान में रखते हुए मोमासर गौरव भामाशाह के. एल. जैन ने गांव के लिए सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की स्वीकृति प्रदान की है। बाबूलाल गर्ग ने बताया कि पिछले पांच दशकों से गांव में पारंपरिक रूप से संचालित हो रही स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में अब क्रांतिकारी सुधार करते हुए इसे सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। शीघ्र ही गांव में सौर प्लेट्स लगाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ग्राम वासियों को शीघ्र ही गांव की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सौर ऊर्जा से चलित देखने को मिलेगी। जिससे मोमासर गांव की सड़कें रात में सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी। बता देवे कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में इस तरह की अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था अभी तक कहीं देखने को नहीं मिली है। ऐसे में यह पहल मोमासर को अन्य गांवों के लिए उदाहरण भी बनेगी। प्रशासक सरिता देवी संचेती जुगराज संचेती,विद्याधर शर्मा,बाबुलाल गर्ग सहित ग्रामवासियों ने भामाशाह के.एल जैन का इस बड़ी स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!