Advertisement

नर नारायण सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ ने बेजुबान पक्षियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए शुरू किया पाळसिया वितरण अभियान,संस्था ने आमजन से चुग्गा पानी की व्यवस्था की अपील

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

नर नारायण सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पाळसिया वितरण अभियान शुरू किया है। संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया की अभी सर्वत्र प्रचण्ड गर्मी क़ा माहौल है! आस पास धरती धुप से तप रही है हर कंठ को तलाश है पानी की चाहे वो इंसान हो या पशु-पंक्षी हर इंसान का ही कर्तव्य है की खुद के लिए जतन तो करे ही साथ मे अपने आस पास के पशु -पंछीयो के लिए भी सब इंतजाम करे की कोई भी दाना पानी के अभाव मे प्रचण्ड गर्मी मे दम ना तोड़े धनराज जस्सू ने बताया कि गर्मियों के सीजन में कई बार पशु-पक्षी भूख प्यास से व्याकुल होकर उड़ते हुए गिर जाते हैं,और उनकी मृत्यु तक हो जाती है। इसी उदेश्य से संस्थान के सहयोग कर्ताओ के सहयोग से यह पुण्य कार्य मिट्टी के पात्र पाळसिया वितरण आज से शुरू किया गया है अभी 1500 पाळसिया वितरण की शुरुआत की गई है और भी ज्यादा से ज्यादा वितरण की संस्थान प्रयास करेगी संस्थान ने आमजन से अपील की सभी अपने घर आँगन छत पर पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पालसिया और चुग्गा पानी की व्यवस्था कर पुण्य कार्य जरूर करे ये बेज़ुबान बोल नहीं सकते पर प्यास सभी को लगती है आप के एक छोटे से पुण्य प्रयास से असंख्य पक्षियों को बचाया जा सकता है। संस्थान ने सभी सभी सहयोग कर्ताओ और सेवादारों को धन्यवाद ज्ञापित किया। आज अभियान में सेवादार श्याम जी करनानी, सुष्मा श्याम करनानी,आनंद जोशी दामोदर दीपांशु महादेव रामदेव मोहित,पवन,पृथ्वीराज सेवा मे उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!