Advertisement

श्री महर्षि गौतम छात्रावास का भव्य उद्घाटन अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी रहे मुख्य अतिथि, समाज में नई शिक्षा क्रांति लाएगा ~ अनिल जोशी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

गौतमाश्रम ट्रस्ट सवाई माधोपुर द्वारा खेरदा में नवनिर्मित श्री महर्षि गौतम छात्रावास ” का उद्धघाटन समारोह गत 25 अप्रेल गुरुवार को आयोजित किया गया जिसमें मातृ शक्ति ने कलश यात्रा निकाली व विधिवत रूप से पूजन मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

ट्रस्ट के मंत्री हनुमान पंचारिया ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल जी जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा (युवक संघ),अध्यक्षता नरेश जी जाजड़ा उद्योगपति एवं समाजसेवी विशिष्ट अतिथि डॉ. राजानन्द जी शास्त्री (जयपुर) अध्यक्ष श्रीराम मन्दिर सेवा समिति, अयोध्या धाम, हिमांशु जी गौत्तम प्रधान सेवक,श्री त्रिनेत्र गणेश मन्दिररणथम्भौर,गोरधन जी जोशी प्रमुख समाज सेवी,पाली,श्री कुंजबिहारी गौतम प्रमुख समाजसेवी कोटा,श्री राधेश्याम शर्मा प्रमुख समाजसेवी किशनगढ़ अजमेर,राहुल गौतम महामंत्री अखिल भारतीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ रमेश चन्द शर्मा,सचिव सोगर सेवा संस्थान जयपुर ताराचन्द शास्त्री ज्योतिषाचार्य,समाजसेवीं देवीशंकर शर्मा ने शिरकत की


सवाई माधोपुर में आयोजित हुए इस भव्य समारोह में अखिल भारत वर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के अध्यक्ष अनिल जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बबोधन में कहा कि सर्वप्रथम तो सवाई माधोपुर का सम्पूर्ण समाज बधाई का पात्र है कि समाज के शिक्षण विकास के लिए संकल्पित होकर इतना सुंदर और भव्य छात्रावास का निर्माण करवाया और आधुनिक सुविधाओं युक्त यह छात्रावास समाज के शिक्षण विकास में मिल का पत्थर साबित होगा और महर्षि गौतम जी के आश्रीवाद से समाज के युवा इस शिक्षण व्यवस्था का उपयोग कर अपनी मेहनत से यश और कीर्ति कमाकर समाज का नाम रोशन करेगे और यह छात्रावास समाज में नई शिक्षा की क्रांति का केंद बनेगा ।

वहीं अनिल जोशी ने समारोह के सुंदर और सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई देते , इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करके मान सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा समाज में शिक्षा और शिक्षण विकास के लिए वो सदैव संकल्पित है और हर प्रकार के सहयोग को सदैव तैयार है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!