Advertisement

पढ़े क्षेत्र से अपराध की खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

1.शराब के नशे में पत्नी से मारपीट,फिर जिंदा जलाने की कोशिश पति के खिलाफ पत्नी ने दर्ज करवाया मामला।

क्षेत्र के गांव जैतासर की रोही में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सोनादेवी ने अपने पति रामकिशन बनवारिया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें सोनादेवी ने पुलिस को बताया कि गत 2 अप्रैल को वह अपनी ढ़ाणी में थी एवं रात करीब 9 बजे उसका पति शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट की। तो वह जैसे तैसे मारपीट से बचकर ढाणी के अंदर आकर सो गई। रात्रि में जब ढाणी में आग लगने से वह उठी तो आग से बचने के लिए ढाणी से बाहर आई तो देखा उसका पति बाहर खड़ा था और उसने उसे जबरदस्ती वापस आग में धकेलेने का प्रयास किया। वह जैसे तैसे बच कर वहां से भाग कर अपने बेटों के पास गई और सूचना दी तो वे मौके पर आए। सभी ने मिल कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग से घरेलू सामान,गहने,50 हजार नकदी, 20 क्विंटल धान सहित सब कुछ जलकर राख हो गया मोके पर बच्चों के आने पर उसका पति मौके से भाग गया। पुलिस ने परिवादी की शिकायत के अनुसार आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।

2.पहलगांव मामले में युवक ने की अनर्गल टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पहलगाव में हुए आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को कस्बें के एक युवक द्वारा अर्नगल टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के आडसर बास निवासी धीरज पारीक को कस्बे के बाजार में दुकान करने वाले युवक अनीश पुत्र युसुफ छींपा ने पहलगावं मामले में अर्नगल टिप्पणी की एवं पहलगांव में आतंकियों द्वारा सही किए जाने की बात कही। इस पर धीरज ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर परिवाद दी एवं पुलिस ने शुक्रवार शाम को ही अनीश को थाने बुला कर पुछताछ की। पुछताछ के दौरान अनीश आवेश में गया तो उसे शांतिभंग के आरोप में बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

3. 68 वर्षीय बुजुर्ग को अफीम के साथ किया गिरफ्तार

शनिवार को आईजी,एसपी के निर्देशों पर पुरे जिले में एरिया डोमिनेशन किया गया। इसी अभियान में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाही गांव धीरदेसर पुरोहितान में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार के निर्देशन में थाने के एसआई मोहनलाल मीणा की अगुवाई में पुलिस दल ने शनिवार अल सुबह क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में हरिसिंह राजपुरोहित के घर पर छापा मारा एवं हरिसिंह को 102 ग्राम अफीम के दुध के साथ गिरफ़्तार किया। मुखबीर की सूचना पर की गई इस कार्रवाही में कांस्टेबल विनोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसआई मोहनलाल सहित कांस्टेबल अनील,विनोद,सुभाष स्वामी महिला कांस्टेबल बबली एवं ड्राईवर राकेश शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच शेरुणा थानाधिकारी पवन कुमार को सौंपी जाएगी।

4.श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो होटल में की जांच अनैतिक कार्य की मिली थी सूचना चार गिरफ्तार

पुलिस थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान लगातार चल रहा है पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर नेशनल हाईवे 11 हेमासर फांटे के पास वेलकम होटल पर चेकिंग की गई और होटल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई जिस पर वहां मौजूद दो युवक पुलिस से उलझ गए और हंगामा करने लगे इस पर पुलिस टीम ने दानाराम व दिनेश को बीएनएस की धारा 170 में गिरफ्तार कर लिया। दूसरी कारवाई पुलिस टीम ने दूसरी कार्रवाई जयपुर रोड स्थित होटल कुबेर पर की जहां चेकिंग के दौरान दो युवकों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने शुभम पुत्र महेंद्र वाल्मीकि सरदारशहर,लक्ष्मीनारायण मेघवाल पुत्र भागुराम उदरासर को बीएनएस की धारा 170 में गिरफ्तार कर लिया।

5. घर पर हंगामा करने पर एक गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपने घर पर हंगामा कर रहा है जिस पर पुलिस टीम केऊ गांव पहुंची तो युवक कालू सिंह घर में झगड़ा कर रहा था पुलिस द्वारा समझाइश की गई लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया और आवेश में आगया तो टीम ने आरोपी युवक कालू सिंह को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस टीम मे एएसआई राजकुमार कांस्टेबल इंद्रलाल,कमल किशोर,RAC जवान विक्रम सिंह,ड्राइवर रामनिवास की टीम ने इस कारवाई को अंजाम दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!