Advertisement

वन विभाग के कार्मिकों की तत्परता से फिर बची नीलगाय की जान ग्रामीणों ने विभाग का जताया आभार

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में आज फिर वन विभाग की तत्परता से एक ओर नील गाय की जान बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन के नजदीक किसान देदाराम के खेत के पास एक नील गाय घायल अवस्था में तड़प रही थी किसान ने दर्द से कराह रही नील गाय को देखा तो उसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद लुहार को दी। ताराचंद की सूचना पर रात को ही वन विभाग के कार्मिक रोहिताश एवं सुरेश कुमार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के कार्मिकों ने ग्रामीण सोनू सिंह,लाल सिंह,मुनीराम हरियाणवी,ताराचंद,कालूराम के सहयोग से घायल नील गाय की सुध लेते हुए एंबुलेंस में बिठाकर वन विभाग लेकर आए हैं। वन विभाग के कार्मिक रोहिताश ने बताया कि नील गाय के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी है जिसके कारण नील गाय चलने में असमर्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि रात का समय होने के बाद भी वन विभाग के कार्मिक रोहिताश एवं सुरेश दोनों सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद में एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और नील गाय की जान बचाई जो काबिले तारीफ है। ग्रामीण आशाराम मेघवाल ने बताया कि दोनों कार्मिकों की तत्परता एक बार देखने को मिली जो जीव प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!