Advertisement

1.पहलगांव में हुए आतंकी हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद सर्व हिन्दू समाज करेगें प्रदर्शन, सौपेंगे ज्ञापन। 2. शांतिपीठ सरदारशहर में भक्ति संगीत संध्या में शामिल होंगें श्रद्धालु,बसों को सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पारख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्युरो चीफ

1.पहलगांव में हुए आतंकी हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद सर्व हिन्दू समाज करेगें प्रदर्शन, सौपेंगे ज्ञापन

पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोषों की हत्याओं से देशभर आक्रोश सुलग रहा है। कस्बें में भी इसका भारी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में भी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के दीपक सेठिया ने बताया कि विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विहिप के दीपक सेठिया ने बताया कि कल शुक्रवार शाम चार बजे एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर आतकंवादियों पर कठोरतम कार्रवाही की मांग की जाएगी। सर्व हिंदू समाज के बैनर तले किए जा रहे इस प्रदर्शन के दौरान हमले में मारे गए निर्दोष देशवासियों को श्रृद्धांजलि भी दी जाएगी।विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आमजन से ज्यादा से ज्यादा संख्या में विरोध प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की है।

2.शांतिपीठ सरदारशहर में भक्ति संगीत संध्या में शामिल होंगें श्रद्धालु,बसों को सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पारख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

युग प्रधान आचार्य महाप्रज्ञ के 16वें महाप्रयाण दिवस पर आज 24 अप्रैल की शाम को सरदारशहर में स्थित अध्यात्म के शांतिपीठ (समाधी स्थल) पर भक्ति संगीत संध्या का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से श्रदालुओं का जत्था आज सरदारशहर के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निःशुल्क बसों का संचालन किया गया। जिसे आज गुरुवार शाम 4 बजे सेवा केंद्र (मालू भवन) से सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पारख ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कमल सिंह झाबक,पवन सेठिया,सुमित बरडिया,हरीश डागा, पीयूष बोथरा,मणिशंकर सेठिया,यश पारख, निर्मल बेगवाणी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!