Advertisement

शेरुणा सरपंच प्रतिनिधि ने मंत्री मदन दिलावर को सौंपा ज्ञापन, मनरेगा श्रमिकों का भुगतान, सहित विकास कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग, मिला आश्वासन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

आज ग्राम पंचायत सेरुणा के सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने गुरुवार को बीकानेर प्रवास पर आए राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को सर्किट हाउस में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंचायतों के लंबित SFC/FFC एवं मनरेगा मद के भुगतान शीघ्र कराने की माँग की गई। साथ ही बकाया चार माह का मनरेगा श्रमिकों का भुगतान करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गलत एंट्री के कारण आ रही तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही है जिससे स्वीकृति रुकी हुई है और ग्राम पंचायतों के समस्त विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसके अलावा ज्ञापन में ग्राम पंचायत सेरुणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हेतु बढ़ती छात्र संख्या के अनुसार दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण की माँग की गई, साथ ही विज्ञान संकाय के लिए आधुनिक उपकरण युक्त प्रयोगशाला की स्वीकृति की आवश्यकता भी जताई गई। इसके अतिरिक्त,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नारसीसर को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की माँग भी ज्ञापन में शामिल रही, जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए अन्य निजी संस्थानों की ओर न जाना पड़े और बीच में पढ़ाई छोड़ने जैसी स्थिति से बचा जा सके। मंत्री ने ज्ञापन लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!