Advertisement

आचार्य महाप्रज्ञ के 16वें महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,साध्वीवृंद के सान्निध्य में हुआ व्याख्यान, गीतिका और भावांजलि से गूंजा मालू भवन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

श्रीडूंगरगढ़। गुरुवार को मालू भवन में तेरापंथ जैन धर्मसंघ के नवम आचार्य महाप्रज्ञ के 16वें महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ.परमप्रभा के सान्निध्य में आयोजित इस व्याख्यान कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीवृंद द्वारा प्रस्तुत सामूहिक गीतिका से हुई। सभा में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के संगठन मंत्री संजय बरड़ीया, महिला मंडल की संगठन मंत्री मंजू झाबक, उर्मिला गिया, तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया तथा अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने अपने भावपूर्ण वक्तव्यों के माध्यम से आचार्य महाप्रज्ञ को श्रद्धांजलि अर्पित की। साध्वी डॉ. परमप्रभा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए अमेरिका में घटित एक घटना का उल्लेख किया और बताया कि गुरु मंत्र के प्रभाव से मानसिक अंधकार को हटाकर जीवन में प्रकाश लाया जा सकता है। साध्वी संगीतश्री ने कहा कि आचार्य तुलसी के पास आचार्य महाप्रज्ञ जैसा अनमोल रत्न था, जैसे कोई राजा बुद्धिमान मंत्री और निपुण सेनापति के सहयोग से शासन करता है और विजय प्राप्त करता है। कार्यक्रम में साध्वी ललिताश्री और साध्वी शांतिप्रभा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संघीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समाजजन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन मोनिका मालू ने किया, जिन्होंने एक कविता के माध्यम से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!