Advertisement

आचार्य श्री महाप्रज्ञ के 16 वें महाप्र‌याण दिवस पर सरदारशहर में भक्ति संगीत संध्या” का आयोजन,श्रीडूंगरगढ़ से निःशुल्क बसें होगी रवाना करें सम्पर्क पढ़े पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

सुप्रसिद्ध जैन संत,युग प्रधान आचार्य श्री महाप्रज्ञ के 16 वें महाप्र‌याण दिवस के अवसर पर “अध्यात्म का शांतिपीठ” (समाधि स्थल) सरदारशहर में आयोजित “भक्ति संगीत संध्या” में भाग लेने हेतु तोलाराम दीपचन्द,मघराज, विकास बोथरा परिवार,श्रीडूंगरगढ़-सूरत के अर्थ सहयोग से निःशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। इस दौरान महाप्रज्ञ दर्शन म्युजियम का अवलोकन व इच्छा पूरण बालाजी मन्दिर के दर्शन भी करवाए जाएगें। व्यवस्था प्रभारी पियुष बोथरा व संजय पुगलिया ने बताया कि-सरदारशहर जाने वाली बसों को 24 अप्रैल को दोपहर 4-00 बजे मालू भवन से सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पारख हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस भक्ति संगीत संध्या में देश भर के विख्यात कलाकार अपनी स्वर लहरियों की प्रस्तुति से श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

बस में नाम लिखाने के लिए सम्पर्क करें।.

पियुष बोथरा – 8505959787

संजय पुगलिया – 9057544498

(व्यवस्था प्रभारी)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!