सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा एससीएसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने बाबा साहेब के जीवनवृत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक न्याय,समानता और संविधान निर्माण में जो ऐतिहासिक कार्य किया,वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज में समानता की अलख जगाई और दलितों वंचितों को अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष किया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा बाबा साहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वे समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। जिसे आज भी हम उनके योगदान को याद करते है। बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमे कई हक ओर अधिकार दिए है। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है। विधायक सारस्वत ने कहा उन्होंने शिक्षा और समाज में समानता की स्थापना के लिए आजीवन काम किया दलित जाति में जन्मे बाबा साहब को बचपन में भेदभाव का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और कभी हार नहीं मानी। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा प्रभारी सुभाष कमलिया पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी श्रीडूंगरगढ़ देहात मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर मोमासर मण्डल अध्यक्ष नरेश मोट,शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी,पूर्व ज़िला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ महिला मोर्चा कार्यकर्ता ममता देवी,पूर्व एससी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष मेघाराम मेघवाल,ओम प्रकाश बारोठिया थानमल भाटी मदन मेघवाल,बजरंगलाल सारस्वत,सरपंच जेठाराम भाम्भू सरपंच भंवरसिंह झंझेऊ,सरपंच सीताराम मेघवाल,रतन सिंह जाख़ासर समुंदर सिंह,संजय शर्मा,ओमनाथ जाखड़,जीतू माली मोहननाथ सिद्ध,ललित मारू,उत्तमनाथ सिद्ध,मूलनाथ सिद्ध,महेश राजोतिया,पार्षद जगदीश गुर्जर,भरत सुथार,विक्रम सिंह,चाँद सेठिया,रामसिंह जागीरदार लोकेश गौड़,रजत आसोपा,हेमराज भदानी,रोशन छींपा,मुमताज़ अली,आईदान पारीक,संदीप क़ायल केके जांगिड,कन्हैयालाल स्वामी,भवानी सैनी,पूरणमल स्वामी,अशोक माली,फतेहसिंह जांगिड,नानूराम स्वामी गजू माली,पवन मोट,मांगीलाल पंचारिया,राजू नाई मेघराज तावानियाँ,सन्दीप सिंह,सहीराम ज्यानी,महेन्द्र पुरोहित गजानन्द शर्मा,प्रेम राणासर,पृथ्वीराज पारीक रेवंतसिंह,गणेश सोनी,मूलचन्द इंदौरिया,नन्दू नाई हंसराज नैन,कन्हैयालाल गुरावा,आदुराम सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।





















Leave a Reply