Advertisement

क्षेत्र के नन्द सारस्वत(स्वदेशी) साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित पढ़े पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

हिसार (हरियाणा) साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्था चंदन साहित्य मंच हिसार ने साहित्य सृजन में उत्कृष्ट सेवा के लिए बेंगलुरु के वरिष्ठ साहित्य सृजक और कवि श्री नन्द सारस्वत स्वदेशी को साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे पूर्व भी श्री सारस्वत देश के जाने माने मंचों से सम्मानित हो चुके हैं। ज्ञात रहे सारस्वत क्षेत्र के गांव हेमासर से निकल कर देश के अहिंदी भाषी क्षेत्र बेंगलुरु सहित समस्त दक्षिण भारत में हिंदी के उत्थान और विकास के लिए न केवल सतत् प्रयत्नशील है बल्कि एक अलग मुकाम हासिल किया है। सारस्वत साहित्य और संस्कृति संरक्षण में अग्रणी संस्था राष्ट्रीय भाषा एवं साहित्य संस्थान के संस्थापक सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष है। चंदन साहित्य मंच के अध्यक्ष और देश के जाने-माने साहित्यकार श्री महेन्द्र जैन ने बताया कि श्री नन्द सारस्वत स्वदेशी जो कि साहित्य की अनेक विधाओं में उत्कृष्ट सृजन के सिद्धहस्त लेखक हैं तथा तडक भड़क से दूर निस्वार्थ भाव से हिंदी की सेवा कर रहे हैं। और अपनी लेखनी से समाजिक सरोकार और जन मानस के संवेदनशील विषयों पर बहुत ही गहन बात सामान्य शब्दों में कह जाते हैं। जो कि पाठक के मन में सीधे उतर जाती है। चंदन मंच हिसार ने सारस्वत को सम्मानित कर के गौरवान्वित महसूस किया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!