सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्यूरो चीफ
उपखंड के गांव धीरदेसर चोटियन, में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 232वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है । गाँव के युवा,बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग को लेकर इस भयंकर गर्मी में संघर्षरत है । प्रशासन एवं सरकार एक तरफ आमजन को इस भयंकर गर्मी एवं लू से बचाने हेतु योजना तैयार कर रहें है,लेकिन खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। आमजन के सामने बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि सरकार एवं प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहे है। गांव में शराब की भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण कड़कड़ाती सर्दी से लेकर अब तक खुले मैदान में डटे हुए है। सरकार एवं प्रशासन जनता की आवाज पर अब तक मौन है। आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य,केशराराम चोटिया सांवरमल सहू मालाराम रामकुमार,शंकरलाल,श्यामसिंह सारण किशन चोटिया उपस्थिति रहे।



















Leave a Reply