Advertisement

सोनभद्र -सी सी रोड़ चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट दो महीने भी नहीं टिक पाई रोड़

सी सी रोड़ चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट  दो महीने भी नहीं टिक पाई रोड़

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र जिले के विकास खण्ड नगवां के ग्राम पंचायत पनिकप खुर्द में बलियारी गांव के लिए विधायक निधि से बनाई गई सीसी रोड दो महीने भी नहीं टिक पाई। बता दें कि रावर्ट्सगंज खलियारी मुख्य मार्ग से बलियारी (परसवनियां) के लिए विधायक निधि से लगभग पच्चीस लाख की लागत से दिसम्बर जनवरी माह में बनाई गई थी।सी सी रोड़ खराब मेटेरियल के चलते फरवरी महीने में ही सीसी रोड बीच से ही फट गई है।इसपे पर्दा डालने के लिए ठेकेदार द्वारा सिमेंट का घोल से दरार को बंद करने की कोशिश की गई लेकिन बंद होने के बजाय दरार और बढ़ रहा है। उक्त सीसी रोड बनाते समय मटेरियल में मानकर को दर किनार करते हुए कार्य किया गया है जिसके कारण जगह जगह से रोड उखड़ने लगा है। अभी तो बरसात का पानी गिरना बाकी है पानी गिरते ही पूरी रोड ही समाप्त हो जाएगी। जब की उस रोड़ दो विद्यालय के बच्चों का आना जाना होता रहता है ठिकेदार के द्वारा इतना खराब कार्य कराने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन लोगों का मानना है सरकार ने तो धन दिया था की यहां के ग्रामीण व विद्यालय जाने वाले बच्चों को अब किचड़ से नहीं गुजरना पड़े गा लेकीन अधिकारी और ठेकेदार मिल कर सरकारी धन को बन्द बांट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जन कारों का मानना है इस सी सी रोड़ का पैसा विधायक निधि से ब्लॉक में आया था और वहां के जेई के द्वारा कार्य करवाया गया है इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी नगवां से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका सीओ जी नम्बर बंद रहा ग्रामिणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मांग किया है की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो एसे लोग ही सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं और सरकारी धन को बन्द बांट कर अपना जेब भरने में मस्त हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!