Advertisement

उन्नाव। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का दौरा, सफीपुर में सक्रिय सदस्य सम्मेलन

उन्नाव। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का दौरा, सफीपुर में सक्रिय सदस्य सम्मेलन

बोले— भाजपा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर काम करती है
गरीबों को योजनाओं से जोड़ने और गांवों को समृद्ध बनाने पर दिया जोर | कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्नाव
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने शुक्रवार को सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, विकास मॉडल और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से बात की।
कार्यक्रम ब्लॉक सभागार, सफीपुर में आयोजित किया गया, जहां भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

भाजपा ने अंत्योदय को सिद्धांत नहीं, व्यवहार में उतारा
कमलेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को अपनाते हुए राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास* को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल स्वयं नहीं, सौ परिवारों को जोड़ने का कार्य करता है यही कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

हमने सत्ता छोड़ी लेकिन सिद्धांत नहीं उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आदर्शों के लिए मंत्री पद छोड़ा। कल्याण सिंह ने राम मंदिर आंदोलन में मुख्यमंत्री पद त्याग दिया और चार राज्यों में भाजपा ने सत्ता त्याग दी लेकिन मूल्यों से समझौता नहीं किया।

गांव, किसान और गरीबों की योजनाओं का बखान
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना  का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गांव की दिशा और दशा भाजपा ने बदली है
कोविड काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत योजना  का जिक्र कर उन्होंने मोदी सरकार की संवेदनशीलता को रेखांकित किया।

कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार
कमलेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में 2G, अगस्ता वेस्टलैंड, कोयला, पनडुब्बी जैसे घोटाले जल-थल-नभ में होते थे जबकि आज इन्हीं तीनों क्षेत्रों में विकास हो रहा है
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मोदी सरकार की कूटनीतिक और आंतरिक सुरक्षा की ताकत बताया।

कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत
निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि भाजपा चुनाव को युद्ध की तरह लड़ती है और प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्णकालिक सेनानी की तरह कार्य करता है
विधायक बंबा लाल दिवाकर ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और बिना भेदभाव के योजनाओं के लाभ गिनाए।

सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत व पुष्पवर्षा
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने स्वागत व समापन भाषण दिया और सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया।
पूर्व जिला महामंत्री सरोज सिंह चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया

गांव चलो अभियान” के तहत किया चौपाल आयोजन
क्षेत्रीय अध्यक्ष मिश्रा ने सफीपुर मंडल के बूथ संख्या 157, 158 के सालेहनगर करौंदी गांव में प्रवास किया।
यहां योजनाओं की जानकारी दी, लाभार्थियों को सम्मानित किया और स्वच्छता अभियान व संपर्क अभियान चलाया। बम्हाना स्थित बड़ादेव बाबा मंदिर प्रांगण में भी उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया।

सम्मेलन में प्रमुख उपस्थिति:

रामनरेश सिंह (जिला मंत्री), मनीष जायसवाल (कोषाध्यक्ष), बालाराव गुप्ता (भाजयुमो जिलाध्यक्ष), गिरीश वर्मा (जिला व्यवस्था प्रमुख), रमेश रावत (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि), गुड्डू मिश्रा (जिला पंचायत सदस्य), योगेंद्र प्रताप सिंह, नीरज कुशवाहा, रामकृष्ण राठौर, राम प्रकाश तिवारी मलखान सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!