Advertisement

वाराणसी शादी के रिसेप्शन में मनचलों ने महिलाओं से  छेड़खानी विरोध पर मारपीट करी , मनचलों पर मुकदमा दर्ज कराया*

www.Satyarath.com

जिला –वाराणसी

*वाराणसी शादी के रिसेप्शन में मनचलों ने महिलाओं से  छेड़खानी विरोध पर मारपीट करी , मनचलों पर मुकदमा दर्ज कराया*

www.Satyarath.com

वाराणसी–शादी के रिसेप्शन के दौरान मनबढ़ युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की। लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर लंका थाने में छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भगवानपुर ,निवासी सुभाषचंद्र गोड़ के अनुसार 9 मार्च को उनके भतीजे विजय का रिसेप्शन था। कार्यक्रम के दौरान गांव के मनबढ़ शोभनाथ यादव, राहुल यादव, अंकित यादव, रवि यादव, सोनू यादव, शनि यादव और पांच अज्ञात लोग घुस आए। युवक रिसेप्शन में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने जातिसूचक गालीगलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!