Advertisement

सोनभद्र -बाइक के धक्के से पति और बोलेरो से पत्नी हुई घायल

बाइक के धक्के से पति और बोलेरो से पत्नी हुई घायल

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

रायपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ खलियारी मार्ग पर दुबेपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। इसकी जानकारी होने के बाद उसको देखने जा रही पत्नी भी बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी 38 वर्षीय बाबूलाल विश्वकर्मा की फर्नीचर कि दुकान वैनी बाजार में है। शुक्रवार के रात करीब आठ बजे वह किसी काम से खलियारी के तरफ़ से बाइक से आ रहा था कि दुबेपुर पेट्रोल पंप के पास वैनी के तरफ से जा रहे एक अज्ञात बाइक से धक्का लग गया। जिससे बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घायल युवक कि पत्नी अनीता जब यह जानकारी हुई तो वह घर से बाहर स्वास्थ्य केंद्र वैनी जाने के लिए निकली। रामगढ़ के तरफ़ से खलियारी के तरफ़ जा रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने उसको भी धक्का मार दिया और भागने लगा। इसी दौरान भागने के दौरान बोलेरो चालक ने वैनी बाजार में जेसीबी में टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।वहीं बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो कर सड़क के बीचों बीच पड़ी रही। हादसे में चालक बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुची रायपुर पुलिस ने बोलेरो को सड़क के किनारे करवाकर छानबीन में जुट गई है। दोनों घायल पति पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!