Advertisement

पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

1.कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया देहशोषण, बनाया अश्लील फोटो व वीडियों

डरा-धमका कर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी पिछले दस साल से उसका देह शोषण कर रहा था। कोलायत थानाधिकारी लखबीर सिंह के मुताबिक पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी का उसके गांव में ननिहाल है। वह वहां अक्सर आता-जाता था। पीडि़ता भी आरोपी के ननिहाल जाती रहती थी। तब उसकी जान-पहचान हो गई। एक दिन आरोपी उसके घर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर देह शोषण करने लगा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे व्यक्तियों से भी संबंध बनाने का दबाव : पीडि़ता ने बताया कि आरोपी अब दूसरे व्यक्ति से संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीडि़ता को रुपयों का लालच दिया। पीडि़ता आरोपी से परेशान हो चुकी थी। हिम्मत कर अपनी बहन को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने आकर मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है।

2.कीटनाशक के असर से 16 वर्षीय बालिका की हुई मौत।

बज्जू थाना क्षेत्र के गांव बांगड़सर निवासी गंगाराम पुत्र भींयाराम मेघवाल ने मर्ग दर्ज करते हुए पुलिस को बताया उसकी पुत्री 18 मार्च को शाम 6 बजे उसकी पुत्री पूजा खेत में स्प्रे कर रही थी। किशोरी ने भूलवश चने खा लिए और जिसका जहर चढ़ने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे पीबीएम में भर्ती करवाया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच आलोक सिंह को दी है।

3.मोटरसाइकिल से स्लीप होकर गिरे युवक की मौत।

देशनोक थाना क्षेत्र के गांव घटू निवासी गोविंदराम पुत्र संतुराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके मामा का लड़का गाढ़वाला निवासी सीताराम पुत्र मांगीलाल अपनी बाइक पर जा रहा था। गुरूवार रात करीब 2 बजे पलाना पुलिया के पास उसकी मोटरसाइकिल फिसलने से उसे गंभीर चोटें आई जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने भुआ के बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल टीकूराम को दी है।

4.सीने में दर्द उठने पर परिजन ले गए अस्पताल, हुई मौत।

नयाशहर थाना क्षेत्र में एक 33 वर्षीय युवक के सीने में दर्द उठा और परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। विश्वकर्मा गेट के बाहर रहने वाले विष्णुलाल पुत्र मोमीचंद वाल्मिकी ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसका भतीजा 33 वर्षीय दीनदयाल वाल्मिकी पुत्र विजेंद्र कुमार वाल्मिकी के सीने में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे दर्द उठा। उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने पीबीएम रेफर कर दिया। पीबीएम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को सौंप दी है।

5.बीछवाल पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक जब्त की है। यह कार्रवाई बीछवाल पुलिस ने एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में की है। इस सम्बंध में थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण ने बताया कि देर रात को एक युवक के पास से 7.70 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है। चारण ने बताया कि स्मैक के साथ गंगाशहर क्षेत्र में रहने वाले संजय स्वामी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6.भैरूजी मंदिर के पास बाइक की टक्कर से इलाज के दौरान युवक की मौत

भैरूजी मंदिर के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में हदां पुलिस थाने में गिराजसर निवासी मूलाराम ने मांगीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना भैरूजी मंदिर के पास सियाणा में 15 मार्च की शाम की हे। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी अपनी बाइक को लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान आगे चल रही उसके भतीजे की बाइक को आरोपी ने टक्कर मार दी। जिससे उसके भतीजा घायल हो गया और इलाज के दौरान 20 मार्च को पीबीएम में मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!