Advertisement

पढ़े जिले व आस- पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

1बंदूक की नोक पर लाखों रूपये की लूट,तीन नामजद

मुक्ताप्रसाद नगर में बंदूक की नोक पर लाखों रूपये की लूट का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में पीडि़त ने थाना में लिखित परिवाद देते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।मुक्ताप्रसाद नगर थाना के संजय कॉलोनी निवासी मो.साजिद पुत्र मो.जाहिद ने थाना में परिवाद दिया की आरोपी गुलफाम,समीर व सिमरान परिवादी को देशी कट्टा दिखाकर डराते-धमकाते हुए परिवादी के पास नौ लाख तिरासी हजार रूपये नगद से भरा बैग छीन कर फरार हो गये। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रकरण में अनुसंधान मुक्ताप्रसाद नगर थ्थाना के उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को सौंपा गया है।

2.रिहायशी मकान में सेंधमारी, नगदी व सोने-चांदी के गहने चोरी

रिहायशी मकान में सेंध लगाकर नगदी व सोने-चांदी के गहने चोरी के मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोलायत थाना के गुडा निवासी आसुसिंह पुत्र चुन्नीसिंह राजपुत ने थाना में लिखित परिवाद दिया की मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों द्वारा उनके मकान में रात्रि के समय सेंध लगाकर घर में रखी नगदी व सोने-चांदी के गहने चुरा लिये। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रकरण में जांच कोलायत थाना के हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार कर रहे है।

3.चोरों ने लगाई घर में सेंध, नगदी व गहने किये चोरी

रिहायशी मकान में सेंध लगाकर नगदी व सोने-चांदी के गहने चोरी के मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोलायत थाना के गुडा निवासी आसुसिंह पुत्र चुन्नीसिंह राजपुत ने थाना में लिखित परिवाद दिया की मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों द्वारा उनके मकान में रात्रि के समय सेंध लगाकर घर में रखी नगदी व सोने-चांदी के गहने चुरा लिये। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रकरण में जांच कोलायत थाना के हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार कर रहे है।

4.रिश्वत लेते कॉलेज महिला लेक्चरर चढ़ी एसीबी के हत्थे

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा गुरुवार को कार्रवाई करतें हुए मीनाक्षी लेक्चरर, एस. एल.बी.एस बी.एड. कॉलेज जोधपुर को 15,000 रूपयें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा नें बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर ईकाई कों एक शिकायत इस आशय की मिली कि एस.एल.बी.एस. बी.एड. कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी द्वारा प्रथम वर्ष बी.एड. कॉलेज की परिवादिया छात्रा से उपस्थिति पूरी करनें व इन्टर्नशीप हेतु रिलीविंग लेटर देनें की एवज में 15000 रूपयें रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर हरेन्द्र महावर उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में चक्रवर्ती सिह राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर शहर के नेतृत्व में ट्रेपकर्ता सुनिता कुमारी निरीक्षक पुलिस मय किशन सिंह चारण उप अधीक्षक पुलिस मय जाब्ता के ट्रेप कार्रवाई करतें हुए आरोपिया मीनाक्षी लेक्चरर एस.एल.बी.एस. बी.एड. कॉलेज जोधपुर को आज 15,000 रूपयें रिश्वत राशि लेतें हुए गिरफ़्तार किया गया है। आरोपिया से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा व अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच की जायेगी।

5.स्कूल में बने पानी के कुंड में गिरने से शिक्षक की मौत

स्कूल में बने पानी के कुंड में गिरने से शिक्षक की मौत हो गई। घटना 19 मार्च को जिले के हदां थाना क्षेत्र के दासौड़ी गांव की है। इस संबंध में खिंदासर निवासी पृथ्वीराज पुत्र कैलाशदान ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसके ताउ देवराज (55) पुत्र चांददान निवासी खिंदासर रा.उ.मा. विद्यालय दासौड़ी में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 19 मार्च को स्कूल में कुंड में पानी भरते समय गिर गए। जिससे मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर रही थी।

6.दुकान में चोरी करने आए चोर, अपने साथ लाये बच्चे को दुकान में छोड़ हुए फरार।

चोरों की अजीबोगरीब करतूत सामने आई है। जहां दुकान में चोरी करने आये चोर अपने साथ लाये बच्चे को दुकान में छोड़कर फरार हो गया। घटना लूणकरणसर की है। टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह के अनुसार लूणकरणसर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात पूजन सामग्री की दुकान में रात्रि को चोरों ने अजब तरीके से चोरी का प्रयास किया। चोरों ने दुकान का एक साइड का शटर ऊपर कर अपने साथ लाये छह-सात साल के बच्चे को शटर के नीचे से दुकान के अंदर घुसाकर चोरी का प्रयास किया। इतने में किसी शख्स के आ जाने से बाहर खड़े चोर छोटे बच्चे को दुकान के अंदर ही छोड़ कर भाग गये। सुबह जब पड़ोसियों ने अंदर बच्चे की आवाज सुनी तो दुकानदार शंकर उपाध्याय को फोन करके बुलाया। दुकानदार ने टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ को सूचना दी। महिपाल सिंह घटना की सूचना देकर पुलिस को बुलाया और पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो बच्चे ने बताया कि हम परिवार सहित लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर सात आठ दिन से रुके हुए हैं। पुलिस ने स्टेशन पर जाकर जांच की तो बच्चे के परिवार के बच्चे ही मौके पर मिले, मां-बाप नहीं मिले। वहां मिले बच्चों ने बताया कि हमारे मां बाप बाजार की तरफ गए हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7.17 वर्षीय युवक व 52 वर्षीय व्यक्ति ने की सुसाइड

जिले के नोखा व कोलायत थाना क्षेत्र में दो लोगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। नोखा थाना क्षेत्र के सलुण्डिया गांव में 17 वर्षीय पवन पुत्र किसनलाल बिश्नोई ने 20 मार्च की रात को निम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई रविंद्र ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध में पता नहीं चल पाया है।
वहीं, कोलायत थाना क्षेत्र के खेतोलाई भुर्ज में 20 मार्च की सुबह साढ़े सात बजे रामसिंह (52) पुत्र महताब सिंह ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई मनोहर सिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई।

8.व्यक्ति के सुसाइड के मामले में आया नया मोड़, मृतक की पत्नी ने युवती पर लगाया आरोप

व्यक्ति के सुसाइड के मामले में नया मोड आ गया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र की है। जहां एक फरवरी 2025 को काहीरा निवासी प्रेम कुमार ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक की पत्नी सुमन हुड्डा ने नागौर जिले के ग्राम बाराणी निवासी घेवरी पुत्री सीताराम के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादिया का आरोप है कि उसके पति को आरोपिया घेवरी ने पैसों की मांग कर मानसिक रूप से तंग-परेशान किया व आत्महत्या करने के लिए उकसाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

9.किराये पर लेकर गये कार को लूटा, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को दिया अंजाम

किराये पर लेकर गये कार लूटने का मामला जिले के महाजन पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला असरासर निवासी अर्जुनराम पुत्र रजीराम ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया है। घटना 17 मार्च की है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 17 मार्च को उसके बेटे सुशील से एक अज्ञात व्यक्ति अरजनसर से उसकी गाड़ी किराये पर लेकर गया। शेरगढ़ पुलि चौकी जिला हनुमानगढ़ के पास जाकर एक होटल पर उस व्यक्ति ने सुशील से गाड़ी रुकवाई और चाय में कुल मिलाकर पिला दिया। जिससे सुशीला को बैचेनी होने लगी तो सुशील पेशाब करने के लिये गाड़ी से नीचे उतरा तो पीछे से वह अज्ञात व्यक्ति गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

10बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर सरकारी संपत्ति को नुकसान का आरोप

बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आय है। इस सम्बंध में कोलायत पुलिस थाने में हाल सहायक अभियंता संजय सिंह भदोरिया ने नेमाराम हुड्डा जगदीश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कोलायत में 19 मार्च की दोपहर की है। इस सम्बंध में सहायक अभियंता ने बताया कि उसकी टीम बकाया वसूली अभियान के दौरान कृषि कनेक्शन ट्यूबवैल खेत पर गई हुई थी। जहां पर आरोपी ने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट करते हुए सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी

11.एक परिवार के तीन लोगों द्वारा सुसाइड करने का मामला, पुलिस घर की लेगी तलाशी

शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के बल्लभगार्डन में एक परिवार के तीन लोगों द्वारा सुसाइड करने मामले में पुलिस आज घर की तलाशी लेगी। इस दौरान पुलिस को घर में सुसाइड नोट या फिर कोई सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पत्नी और बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी शुक्रवार को मिल सकती है। दरअसल, अभी पुलिस को ये पता लगाना है कि पत्नी और बेटी की मौत कैसे हुई,क्योंकि उनकी लाश कमरे के बाहर पड़ी हुई मिली थी। ऐसा माना जा रहा है कि दस से पन्द्रह दिन पहले नीतिन खत्री अपने कमरे में सुसाइड कर लिया था। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि सुसाइड करने से पहले उसने पत्नी और बेटी को मारा हो। प्रथम दृष्ट्या मां-बेटी की दोनों को जहर से मौत हुई है। ये जहर दोनों ने जानबूझकर खुद खाया है या फिर इन्हें धोखे से दिया गया? इसका पता लगाया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरा घटनाक्रम क्या रहा है और तीनों की मौत कितने दिन पहले हुई। अब तक पुलिस को इस पूरे मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दरअसल, जिस दिन पुलिस को घटना का पता चला,उस दिन घर में जबर्दस्त दुर्गंध थी। तीनों लाशें पूरी तरह सड़ चुकी थी। ऐसे में पुलिस अब यहां सेनेटाइजेशन करवाएगी। किसी भी तरीके से दुर्गंध कम होने के बाद ही पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर सकेगी। पुलिस का पहला प्रयास सुसाइड नोट का पता लगाना है। अगर सुसाइड नोट मिलता है तो पूरी कहानी स्पष्ट हो जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!