Advertisement

खरीद लिया ट्रेलर मालिक को नही की रकम अदा नही भरी किश्तें वाहन मालिक पहुँचा थाने दर्ज करवाया मामला पढ़े पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

कस्बें के एक वाहन मालिक को अपना ट्रेलर बेचना महंगा पड़ गया। खरीददार ने न तो तय राशि दी नहीं किश्तें भरी। आरोपी ने ट्रेलर के टायर व ट्रॉली बेचकर कर खुर्द बुर्द कर दी। रेलवे फाटक कॉलोनी निवासी प्रकाशचंद ओड पुत्र रामेश्वरलाल ओड ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए बताया कि उसका ट्रेलर ट्रॉली 18 चक्का मॉडल 2017 है। 6 अप्रैल 2024 को कोडमदेसर निवासी छैलूराम पुत्र ब्रजलाल ओड के पक्ष में इकरारनामा कर उसे बेच दिया लेकिन आरोपी ने इकरारनामा में वर्णित 43000 रूपए अदा नहीं किए,ना ही ट्रेलर की फाईनेंस किश्त कंपनी को भरी परिवादी ने बताया ली जब इस बारे में आरोपी से बात की तो आरोपी ने राशि व किश्तें अदा करने से साफ मना कर दिया। 26 फरवरी को बीकानेर के एक पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर मिला जिसकी ट्रॉली नहीं मिली। ट्रेलर के टायर भी नहीं मिले और आरोपी ने ट्रोली व टायर किसी को बेच दिए। परिवादी ने पुलिस से बकाया रूपए, ट्रेलर के टायर व ट्रॉली दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!