सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
आज शीतला सप्तमी है। शीतला सप्तमी का पर्व होली के सात दिन बाद मनाया जाता है,जिसे बासौड़ा भी कहा जाता है। यह विशेष दिन शीतला माता की पूजा का होता है,जो भक्तों को बीमारियों से सुरक्षा और परिवार में सुख-शांति का आशीर्वाद देती हैं। शीतला माता को ठंडक प्रदान करने वाली देवी माना जाता है,और उनका पूजन खासकर ग्रीष्मकाल के आगमन से पहले किया जाता है,ताकि शरीर में ठंडक बनी रहे और त्वचा संबंधित बीमारियों से बचाव हो सके। इस दिन बासी भोजन का भोग शीतला माता को अर्पित किया जाता है,जो एक दिन पहले तैयार किया जाता है।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- बिग्गा बास अलसुबह से श्रद्धालुओं की लगी है भीड़ लगाई धोक

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- आडसर बास अलसुबह से श्रद्धालुओं की लगी है भीड़ लगाई धोक

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- कालूबास बास अलसुबह से श्रद्धालुओं की लगी है भीड़ लगाई धोक

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-घरों में विधि विधान से किया
शीतला माता का पूजन, लगाया ठंडे का भोग।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- पेड़ीवाल परिवार ने विधि विधान से किया शीतला माता का पूजन,लगाया ठंडे का भोग दी शुभकामनाएं

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- रीड़ी में तावनियाँ परिवार में बालिकाओं ने घरों में विधि विधान से किया शीतला माता का पूजन, लगाया ठंडे का भोग।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-घर-घर गणगौर पूजन,गूंज रहे गीत आज गणगौर का घुड़ला घूमेगा


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-घर-घर गणगौर पूजन,गूंज रहे गीत रिड़ी में गणगौर पूजन करती बालिकाएं
कस्बे के कालूबास शीतला माता मंदिर में पहली बार हुआ भव्य रात्रि कीर्तन खूब झूमे श्रद्धालु
कस्बे के शीतला माता मंदिर में गुरुवार रात्रि भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक झाबक ने बताया कि 100 वर्षों से अधिक पुराने इस मंदिर में पहली बार रात्रि कीर्तन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। मंदिर कमेटी के सदस्य हेमराज भादानी,लक्ष्मीपत भादानी,अशोक बैद,प्रवीण सेवग,लालचन्द झंवर,भवानी सेवग,पवन उपाध्याय,श्रवण राजपुरोहित,मणिशंकर सेठिया,राजकुमार भादानी आदि ने अब हर वर्ष शीतला माता का रात्रि कीर्तन आयोजित करने का निर्णय लिया।




















Leave a Reply