Advertisement

1.श्री वीर तेजाजी मंदिर निर्माण को लेकर मेला कमेटी की बैठक सम्पन्न, 29 मार्च को बड़ी बैठक का निर्णय 2. कोटासर करणी गौशाला में भामाशाह ने विश्व गौरैया दिवस पर पंछियों के लिए 5 मण चुग्गा का दान किया। 3.कार रोककर युवती से की बदसलूकी गाड़ी के तोड़ें शीशे, युवती ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया मामला 4.ग्राम पंचायत मोमासर में फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित, किसानों से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत

1.श्री वीर तेजाजी मंदिर निर्माण को लेकर मेला कमेटी की बैठक सम्पन्न, 29 मार्च को बड़ी बैठक का निर्णय

श्रीडूंगरगढ़ के श्री वीर तेजाजी मंदिर परिसर में गुरुवार को मंदिर मेला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के प्रमुख जनों ने भाग लिया। चर्चा का केंद्र बिंदु था-मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराना। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब इस कार्य में और देरी नहीं की जाएगी। निर्णय लिया गया कि 29 मार्च को जाट समाज की एक विशाल सभा बुलाई जाएगी, जिसमें दानदाताओं से संपर्क कर निर्माण कार्य के लिए आर्थिक सहयोग जुटाया जाएगा। साथ ही, पूर्व में घोषित आर्थिक सहयोग की राशि वसूलने हेतु एक विशेष कमेटी गठित की गई है,जो संबंधित व्यक्तियों से संपर्क कर अपनी रिपोर्ट समिति को सौंपेगी। बैठक में एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य शेरुणा,श्रवण भामू गंगाराम बाना,गोपाल गोदारा बिग्गा सहीराम गोदारा लोढेरा,चांदराम चाहर,गोपाल सायच,रामचंद्र गिला बीरबल देहडू,प्रकाश दुसाद,तुलसीराम गोदारा भिखराज जाखड़,बीरबल गोदारा,लिछूराम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।

2.कोटासर करणी गौशाला में भामाशाह ने विश्व गौरैया दिवस पर पंछियों के लिए 5 मण चुग्गा का दान किया।

कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति में विश्व गौरेया दिवस पर दुलचासर निवासी भामाशाह रामकुमार पुत्र भैंरूदान मूंधड़ा द्वारा निर्मित पक्षी घर मे निरन्तर सेवा जारी है। आज विश्व गौरैया दिवस पर भामाशाह ने 5 मण चुग्गा पंछियों के लिए दान कर पुण्य अर्जित किया। कमेटी ने दानदाता का आभार जताते हुए उत्तम स्वास्थ्य की कामाना की।

3.कार रोककर युवती से की बदसलूकी गाड़ी के तोड़ें शीशे, युवती ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया मामला

एक युवती अपने माता-पिता के साथ तोलियासर जा रही थी कि रास्ते में युवती के पड़ोसी युवक ढाणी कालेरा निवासी रामकिशन जाट और उसके साथियों ने युवती की कार को क्रेन से उठवाकर रास्ते में रोक लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने न सिर्फ गाड़ी को नुकसान पहुंचाया बल्कि हाथ पकड़कर उसे नीचे उतारने की कोशिश की और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। गाड़ी के शीशे,चाबी और रिमोट तोड़ने पर आरोपी ने 10 हजार रुपये हर्जाना देने की बात कही,जिस पर एक अस्थायी समझौता हुआ लेकिन बाद में वह मुकर गया। विश्वासघात से आहत सांडवा निवासी युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र को सौंपी गई है।

4.ग्राम पंचायत मोमासर में फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित, किसानों से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील

ग्राम पंचायत मोमासर में 20, 21 और 22 मार्च 2025 को फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में किसानों को उनकी फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने का अवसर मिलेगा, जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

जरूरी दस्तावेज:

रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे—

✔ नई जमाबंदी
✔ जन आधार कार्ड
✔ आधार कार्ड
✔ आधार से लिंक मोबाइल नंबर

फार्मर आईडी क्यों जरूरी है?

फार्मर आईडी आधार कार्ड, जन आधार कार्ड और जमाबंदी को आपस में जोड़कर बनाई गई एक डिजिटल पहचान होती है। इसके बिना किसानों को कई सरकारी लाभ नहीं मिल पाएंगे, जिनमें शामिल हैं—
✅ PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ
✅ फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा
✅ कृषि विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायता
✅ किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ
✅ कृषि आधारित सरकारी योजनाओं का फायदा

ग्राम पंचायत मोमासर के प्रतिनिधियों ने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय पर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करवाएं, ताकि वे सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!