Advertisement

आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादार मिले विधायक से , वन विभाग के लिए एनिमल एंबुलेंस व प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय को पॉली ट्रॉमा बनाने की मांग

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

क्षेत्र में वन्य जीवों के रक्षण व संरक्षण के लिए लगातार सेवारत आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादारों ने विधायक ताराचंद सारस्वत से उनके आवास पर मुलाकात की और सेवादारो ने स्थानीय वन विभाग के लिए विधायक निधि से एनिमल एंबुलेंस उपलब्ध करवाने के साथ प्रथम श्रेणी की पशु चिकित्सालय को पॉली ट्रॉमा में क्रमोन्नत करने की मांग की। इस मुलाकात में सेवा समिति के सेवादारो ने मांग पत्र सौंपते हुए विधायक को बताया कि श्रीडुंगरगढ़ वन विभाग के पास में घायल वन्य जीवों को लाने के लिए कोई  वाहन सुविधा नहीं है जिससे असमय ही अनेक वन्य जीव मृत्यु हो जाती है। और वही क्षेत्र में शिकार प्रकरण में भी सेवा समिति के वाहनो पर वन विभाग को आश्रित होना पड़ता है। ऐसे में विभाग को एक एनिमल एम्बुलेंस उपलब्ध करवाई जाए वहीं श्रीडुंगरगढ़ में दशकों पहले बने प्रथम श्रेणी के पशुअस्पताल में एक्स रे मशीन ऑपरेशन थियेटर, सर्जिकल उपकरण व लैब की कोई सुविधा उपलब्ध नही है जिससे पशुओं के इलाज के लिए पर्याप्त संसधानों की कमी है। पॉली ट्रॉमा बनने से पशु चिकित्सालय में पशुओं की देखभाल और इलाज में सुधार होगा। विधायक ताराचंद सारस्वत ने सेवा समिति के सेवादारों की मांगों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वे वन विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बातचीत करेंगे और एनिमल एंबुलेंस और पॉली ट्रॉमा में पशु चिकित्सालय की कर्मोन्नत के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे इस दौरान सेवा समिति से संस्था संचालक शूरवीर मोदी,अध्यक्ष मनोज कुमार डागा,उपाध्यक्ष कैलाश सारस्वत ,एडवोकेट राधेश्याम दर्जी,रामप्रताप सारस्वत रामावतार सुथार,रामसिंह राजपुरोहित भीखाराम सुथार,प्रकाश प्रजापत,सोनू नाई,श्याम सैन,रूपेश सुथार,दुर्गेश नाई,मदन सोनी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!