Advertisement

पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

1.ननिहाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नोखा क्षेत्र के सलुंडिया रोड, वार्ड नंबर 44 में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना 17 मार्च की है। इस संबंध में ओमप्रकाश ने मर्ग दर्ज करवाई है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भतीजा राहुल (पुत्र गोपालराम) अपने ननिहाल आया हुआ था, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2.डंपिंग यार्ड में लगी आग से झुलसे चार युवकों में एक की हुई मौत

करमीसर स्थित निगम के डंपिंग यार्ड में लगी आग से झुलसे चार युवकों में से एक गंभीर घायल की ईलाज के दौरान मौत हो गई। नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी से मिली जानकारी के अनुसार चार युवकों में तीन युवकों को यहां से जयपुर रैफर कर दिया था। जयपुर में ईलाज के दौरान नवीन पुत्र हुक्माराम की मौत हो गई। तीन युवकों को ईलाज जारी है। बता दें कि इस प्रकरण की जांच हेतु जिला कलेक्टर पांच अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है, जो इस प्रकरण की जांच करेंगी।

3.रोड़वेज की बस का टायर फटा,टैंपो से टकराने से तीन की मौत

टायक फटने के बाद रोड़वेज की बस ई-रिक्शा से टकरा गयी। जिसमें पिता-पुत्र सहित तीन की मौत हो गयी। घटना घड़साना से अनूपगढ़ के बीच 23ए मोड़ पर मेगा हाईवे 911 की है। जहां पर बीकानेर आगार की बस अनूपगढ़ जा रही थी। इसी दौरान मेगा हाईवे पर रोड़वेज बस का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर ईरिक्शा से टकरा गयी। जिसमें टेंपो चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में टेंपो चालक छिंद्र सिंह,जसप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दो महिलाओं सहित चार अन्य को हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां पर रास्ते में 10 वर्षीय मनवीत की मौत हो गयी। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

4.घूमने निकले व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

घूमने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर घायल व्यक्ति की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह हादसा 12 मार्च की रात को करीब आठ बजे आदर्श कॉलोनी में हुआ। इस संबंध में हाल पटेल नगर निवासी निखित भुषण ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता 12 मार्च की रात करीब आठ-नौ बजे पर घूमने निकले थे। वक्त साढ़े ग्यारह बजे फोन किया तो अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, जो अभी ट्रोमा सेंटर पीबीएम में भर्ती है। ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

5.जिस ट्रक में था सवार, उसी ट्रक से गई जान

ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा 15 मार्च को पांचू थाना क्षेत्र भारतमाला रोड पर हुआ। इस संबंध में जांगलू निवासी नरपत पुत्र राजेन्द्र बिश्नोई ने ट्रक चालक बुधाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि गाड़ी ट्रोल नंबर आरजे 50 जीए 4465 के आगे अचानक पशु आने से गाड़ी ट्रोला अनियंत्रित हो गयी और खलासी साइड का फाटक खुलने से आदेश कुमार कड़वासरा नीचे गया। गाड़ी उपर पलटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

6.चोरों ने मंदिर की खिडक़ी तोडक़र दान पेटिका चोरी कर ले गया

चोरों ने मंदिर की खिडक़ी तोडक़र अंदर रखी दान पेटिका चोरी कर ले गए। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र की है। जहां 15 मार्च व 16 मार्च की रात को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में जैल वेल टंकी के पास स्थित श्री सिद्ध बाबा महादेव आश्रम पुजारी योगेन्द्र शर्मा ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुजारी ने बताया कि 15 व 16 मार्च की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर की अर्गला तोडक़र मंदिर के अंदर खिडक़ी को तोडक़र अंदर रखी दान पेटिका चोरी कर ले गया। पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

7.लोडर आगे देकर गाड़ी को रूकवाया, मारपीट कर डेढ़ लाख रुपए छीने

मारपीट कर डेढ़ लाख रुपए छीनने का मामला लूणकरणसर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला खारी निवासी फुलाराम पुत्र शंकरलाल जाट ने सुभाष महिया, राजूराम महिया, राकेश बुहाल व तीन-चार अन्य के खिलाफ दर्ज कराया है। घटना धीरेरां रेलवे फाटक के पास की है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी के आगे लोडर लगाकर उसे रूकवाया और गाली-गलौज करते हुए लाठियों से मारपीट की। उससे डेढ़ लाख रुपए छीनकर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

8.पहले धमकी दी, फिर मुंह पर धाटा मारकर हाथों में लाठियां लेकर आए और मारपीट की

मारपीट करने का मामला कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। घटना 17 मार्च की है। इस संबंध में लेडी ऐल्गिन के पीछे शनि मंदिर वाली गली सिटी कोतवाली निवासी राजकुमार ने साहिल उर्फ (भूरिया शूटर), तुषार, मनीष व दो-तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी और बाद में मुंह पर धाटे मारकर हाथों में लाठियां लेकर आये। आरोप है कि उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और लाठियों से मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!