सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ कस्बें में गर्मिया शुरु होने से पहले से कस्बें में पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा गई है। कस्बे के बिग्गाबास वार्ड नं 23 व 24 में गत एक सप्ताह पेयजल आपूर्ति नहीं होने से जिससे वार्ड के लोगों के समक्ष गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया पेयजल समस्या को लेकर पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने उच्चाधिकारियों को शिकायत प्रेषित की है। स्वामी ने बताया जलदाय विभाग के स्थानीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते बिग्गा बास में गत एक सप्ताह से पेयजल किल्लत उत्पन्न हो गई है। यहां गौरवपथ रोड़ की पुरानी पाइप लाइन से जलापूर्ति होती है। जिसका ज्यादातर बिना प्रेशर की रहती है। जिससे वार्डवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नही होने से आये दिन महंगे दाम में पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। विभाग द्वारा जलापूर्ति का कार्य जिस ठेकेदार को दे रखा है जो समुचित ध्यान नहीं दे रहा है। पूर्व पार्षद ने कहा है कि पेयजल की आपूर्ति इसी प्रकार रही तो गर्मियों में हालात काफी विकट होंगे।

















Leave a Reply