सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
1.नोखा रोड़ पर ट्रैक्टर व कार की टक्कर, तीन घायल
नोखा बायपास रोड़ पर रविवार को ट्रैक्टर व कार की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नोखा के राजकीय जिला अस्पताल में पहुंचाया, यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया। नोखा बायपास रोड़ पर ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत हो गई। जिससे ब्यावर कि कुशालपुरा निवासी जगदीश (54) पुत्र नारायण, कंचन (56) पत्नी भींवराज और भींवराज (52) पुत्र नारायण घायल हो गए। तीनों घायलों को ज्यादा चोटें होने पर चिकित्सकों ने उनको बीकानेर रेफर कर दिया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी चोटिल हुआ है। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु करवाया।
2.कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बारात से लौट रही कारों की रेसिंग ने लिया चपेट में
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बारात से लौट रही एक कार ने दूसरी कारों से आगे निकलने की कोशिश में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार के पलटने से पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बारात की कार हनुमानगढ़ से लौट रही थी। दूसरे कार से आगे निकलने की होड़ में बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नंद लाल गोस्वामी निवासी वार्ड 31, रावतसर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर के बाद कार पलट कर सड़क से दूर जा गिरी। कार ड्राइवर सोनू पुत्र लाल चंद लुहार निवासी एक आरडब्ल्यूएम कार से 15 फीट दूर गंभीर घायल हालत में मिला। उसे प्राथमिक इलाज के बाद हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों को तुरंत रावतसर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार पर सिकरिया मैरिज पार्टी का स्टीकर लगा हुआ था और प्रारंभिक जानकारी में सामने आया की यह हनुमानगढ़ से कार बाराती लेकर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने कार से आगे निकलने की होड़ में कार बाइक से टकरा गई।
3.नहर में पानी पीने उतरा श्रमिक डूबा
तहसील क्षेत्र की मंडी 465 हैड नजदीकी इंदिरा गांधी नहर में नहाने के लिए उतरे एक श्रमिक पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना छतरगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाधिकारी भजनलाल लावा ने बीकानेर से पहुंची एसडीआरएफ टीम सहायता से नहर में तलाशी अभियान शुरू किया। चौबीस घंटे बीत जाने बाबजूद रविवार शाम तक छतरगढ़ पुलिस व एसडीआरएफ टीम को कोई कामयाबी नहीं मिली है। गौरतलब है कि झारखंड राज्य जिले के कानिजोर बरकुंडी जिला दुमका निवासी राम प्रवेश पहाड़िया जो छतरगढ़- सूरतगढ़ सड़क निर्माण कार्य दौरान अपनी मजदूरी के लिए काम पर लगा हुआ था। शनिवार शाम को जब प्यास लगी तो नजदीक है इंदिरा गांधी नहर की आरडी 415 हैड पास नहर में पानी पीने के लिए उतरा। इस दौरान पैर फिसलने से पानी में डूब गया। नहर के पानी के तेज बहाव में बहकर आगे चला गया। घटना की जानकारी आसपास के को मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचीं। इस घटना से सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात्रि का समय हो जाने कारण नहर में पानी गहरा होने कारण तलाश संभव नहीं हो पाई। रविवार सुबह बीकानेर से एसडीआरएफ टीम की मदद से युवक का तलाशी अभियान शुरू किया गया। शाम तक तलाशी अभियान जारी था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
4.विदेश में जॉब दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी के मास्टरमांइड को पुलिस ने उड़ीसा से पकड़ा
खाजूवाला। जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके में लोगों के साथ ठगी कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को भागने के बाद एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन पर छत्तरगढ़ पुलिस ने आरोपी के पीछे लगातार लगी हुई थी बार लोकेशन परिवर्तन हो रही थी। आखिर में लाखों रुपये की ठगी के मास्टर माइंड हेमंत कुमार प्रधान को उड़ीसा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार सिंगापुर से उड़ीसा लौटते वक्त भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दबोचा,छतरगढ़ इलाके के 9 जनों को विदेश में जॉब दिलाने के नाम पर की थी ठगी,छतरगढ़ थाना के एएसआई रामस्वरूप बिश्नोई व कांस्टेबल रामपाल विश्नोई की रही अहम भूमिका,छतरगढ़ थानाधिकारी भजनलाल लावा ने दी जानकारी।
5.सडक़ पर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को हजारों रुपये के साथ दबोचा
जिले के खाजूवाला थाना इलाके में सडक़ पर जुआ खेल रहे तीन युवकों को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला थाना इलाके के केजीडी सडक़ मार्ग के पास ही ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। खाजूवाला पुलिस ने 30,500 नगदी तीन जनों पकड़ा तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा ईंट भट्टों पर करते हैं काम, थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत के निर्देशन में हेड कांस्टेबल धारा सिंह,आईदान अरुण,विक्रम सिंह ने की कार्रवाई।
6.सड़क हादसे में घायल आर्मी जवान की इलाज के दौरान मौत
आईटी सर्किल के पास हुए सड़क हादसे में घायल आर्मी जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुरानी शिवबाड़ी रोड निवासी मनोज कंवर ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीय भवानी सिंह पुत्र मदन सिंह, जो भारतीय सेना में कार्यरत थे, 24 फरवरी 2025 को स्कूटी से ड्यूटी जॉइन करने जा रहे थे। इसी दौरान आईटी सर्किल के पास अचानक एक गाय के सामने आ जाने से वह स्कूटी से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7.विवाहिता ने लगाया चुन्नी से फंदा, जीवनलीला की समाप्त
खाजूवाला थाने में डबवाली के गगानिवासी धर्मपाल पुत्र पुनूराम भाट ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सोनम पत्नी सोनू कुमार पुत्र सुभाष भाट निवासी वार्ड 5 ने शनिवार को अपने घर में कमरे के पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रावताराम को दी है।
8.युवक ने ट्रेन के आगे आकर की आत्महत्या।
नोखा थाने में रायसर निवासी अजीतसिंह पुत्र शंकरसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा अर्जुनसिंह मानसिक रूप से बीमार था। 15 मार्च की रात करीब 11 बजे उसने चरकड़ा रेलवे पटरी पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी अमित कुमार को दी है।

















Leave a Reply