सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
सारस्वत समाज (कुंडीय) हनुमानगढ राजस्थान के तत्वावधान में भवन निर्माण हेतु भामाशाहों के सम्मान हेतु प्रबंधक समिति के द्वारा बृहद्धस्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथी लालेश्वर महादेव मठ के महंत संवत विमर्शानंद गिरी जी,अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत विधायक श्रीडूंगरगढ विशिष्ठ अतिथी महंत श्री कुंभ भारती थानापति जूना अखाडा़ के कर कमलों द्वारा करीब 250 भामाशाहों को
दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया नन्दलाल सारस्वा हेमासर ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष,अखिल भारतीय सारस्वत कुण्डीय समाज अग्रणी महासंघ के सत्यनारायण भारद्वाज रीड़ी,पार्षद सोहनलाल ओझा श्रीडूंगरगढ़सहित क्षेत्र से अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। भवन की अनुपम छटा,वास्तुकला एवं निर्माणकला का अवलोकन करते हुए सभी सहयोगकर्ता एवं उपस्थित जनसमुदाय ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी भवन हेतु हर संभव सहयोग किया जाएगा नन्दलाल सारस्वत हेमासर ने बताया कि सौभाग्य की बात है कि इस विशाल कार्यक्रम में सहभागी बनकर अभिभूत हूँ।




























Leave a Reply