सत्यार्थ न्यूज़ श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
रंगों का त्योहार होली भारत में सदियों से खुशियों और भाईचारे का प्रतीक रहा है। यह पर्व केवल रंगों से खेलने तक सीमित नहीं,बल्कि यह प्रेम, दोस्ती और आपसी मतभेद भूलकर एकसाथ मिलकर खुशियां बांटने का संदेश भी देता है।होली का यह पर्व सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। बल्कि अब विदेशों में भी होली की धूम मचने लगी है। विदेशों में स्थित भारतीय लोगों के साथ-साथ विदेशी नागरिक भी इस रंगीन उत्सव का हिस्सा बन रहे हैं,जिससे यह एक ग्लोबल इवेंट बन चुका है।अमेरिका नॉर्थ कैरोलिना राज्य के शार्लोट शहर में राजस्थानियों ने होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस रंगारंग आयोजन में सरदारशहर,लाडनूं,जयपुर और पाली सहित राजस्थान के कई जिलों से जुड़े परिवारों ने भाग लिया। मोमासर गांव की बेटी वर्षा शर्मा (पुत्री विद्याधर शर्मा) ने अमेरिका से विशेष फ़ोटो भेजी व बताया कि होली के इस कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लिया गया और लोकगीतों पर नृत्य कर इस पर्व को यादगार बनाया गया।
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://satyarath.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250316-WA0144.mp4?_=1