सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्युरो चीफ
कस्बे के बिग्गाबास निवासी एक 21 वर्षीया युवती को पड़ौस में रहने वाले युवक के अरुण पुत्र बजरंगलाल प्रजापत द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए युवती के पिता ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिग्गाबास निवासी हनुमानमल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात्री को उसकी पुत्री लक्षीता घर से गायब हो गई तथा घर में पड़े 50 हजार रुपए व सोने-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल देवाराम को सौंप दी।


















Leave a Reply