Advertisement

बीकानेर अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बाईक सवार की मौत

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

बीकानेर के स्वामी केशवानन्द एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मेन गेट के बाहर वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीछवाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। घटना शुक्रवार की है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी बजरंग सिंह (52) अपनी बाइक पर आ रहे थे। इस दौरान एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के आगे एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उनके सिर पर गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उन्हें तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बजरंग सिंह के बेटे ओमकार सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि अज्ञात वाहन की टक्कर से उनके पिता की मौत हो गई। बृजांगसर गांव निवासी ये परिवार इन दिनों तिलक नगर के द्वारकापुरी क्षेत्र में रहते हैं। बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!