सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
शुक्रवार देर रात कालू रोड़ गुसाईंसर बड़ा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की एम्बुलेंस के सेवादार मौके के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्थानीय निवासी राजू ने घायलों को अपने निजी वाहन से श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। टोल प्लाजा के पास घायलों को ट्रस्ट की एंबुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. एस. एस. नांगल ने उनका प्राथमिक उपचार किया। तीनो की गम्भीर हालत को देखते हुए खेताराम पुत्र गोपालराम नाई,हरिराम पुत्र हनुमानराम जाट और राजू पुत्र बजरंगलाल नाई को बीकानेर रैफर कर दिया।




















Leave a Reply