Advertisement

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर गुवाहाटी स्पेशल रेल सेवा का संचालन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-गुवाहाटी-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा (02 ट्रिप ) का संचालन किया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04723, बीकानेर-गुवाहाटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.03.25 से 22.03.25 तक (02 ट्रिप) बीकानेर से शनिवार को 05.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 12.35 बजे आगमन व 12.45 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 03.40 बजे गुवाहाटी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04724, गुवाहाटी-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.03.25 से 24.03.25 तक (02 ट्रिप) गुवाहाटी से सोमवार को 20.30 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 09.00 बजे आगमन व 09.10 बजे प्रस्थान कर 17.50 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्रीडूंगरगढ,रतनगढ,चूरू,सीकर,रींगस जयपुर बांदीकुई,भरतपुर,ईदगाह आगरा,टूण्डला इटावा गोविन्दपुरी प्रयागराज जं.पं.दीनदयाल उपाध्याय बक्सर,आरां,दानापुर पाटलीपुत्र हाजीपुर बरौनी बेगूसराय,खगडिया,नवगछिया कटिहार किशनगंज अलुआबाडी रोड,न्यू जलपाईगुडी,न्यू कोच बिहार कोकराझार,न्यू बंगाईगांव जं.रंगिया जं. व कामाख्या स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 10 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!