सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
कस्बें के बिग्गाबास में स्थित प्राचीन भिखामहाराज मंदिर में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्सव में भाग लिया। खूब भजन कीर्तन गाए और रंग बरसाया गया। पुजारी जगदीश आसोपा ने बताया कि प्रेम सत्संग मंडली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उत्सव में शामिल हुई। महिलाएं लड्डू गोपालजी लेकर पहुंची और खूब भजन गाए। भजनों पर झूमते हुए राधा-कृष्ण के साथ फुलों व रंगो से होली खेली सभी ने ठाकुरजी को फुलों से होली खिलाई व ठाकुरजी को फलों व मिष्टान्न का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर उत्सव मनाया।