Advertisement

अंकुर कुमार पांडे
सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ
वाराणसी वाराणसी होली और रमजान को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी, डीसीपी ने दिए निर्देश


वाराणसी। आगामी होली और रमजान के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन प्रमोद कुमार और अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में गोष्ठी आयोजित की गई। डीसीपी ने संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में सम्मानित नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करें। किसी भी नई प्रथा या परंपरा की शुरुआत न होने दें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां वालंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पिछले वर्षों में हुए विवादों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाई जाए और स्थानीय समितियों से संवाद किया जाए। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा शराब की दुकानों की जांच और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। डीजे संचालकों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों से संबंधित नियमों की जानकारी देकर गाइडलाइन्स के अनुपालन हेतु निर्देश दिया गया।पुलिस बल के साथ नियमित गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जाए। सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी और भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा, प्रशिक्षु सहायक पुलिस आयुक्त थाना कपसेठी, समस्त थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!