Advertisement

घर बैठे सोशल मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी अभियान हुआ प्रारंभ। : ओम योग सेवा संस्था

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता मीडिया प्रभारी

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की ओम योग सेवा संस्था को के निदेशक राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एक्सपर्ट ओम कालवा व राकेश कुमार पडिहार,दामोदर बोहरा मनीष कुमार धामा,योगिता कालवा,योगानंद कालवा,मंजू देवी आदि योगा टीम के सहयोग से योगगुरू ओम कालवा अब घर बैठे सोशल मीडिया के माध्यम से ओम कालवा निरोगी जीवन फेसबुक पेज,इस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव मुक्त रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करेगें। मंगलवार शाम को सोशल मीडिया योग जनजागरण अभियान का पहला एपिसोड प्रारंभ करते हुए कालवा ने अभियान के मुख्य उद्देश्य बताएं

1. भारतीय योग संस्कृति का प्रचार प्रसार करना।
2. आम आदमी की दैनिक दिनचर्या में योग शामिल करना।
3. व्यक्ति के सर्वांगीण विकास हेतू रोगों का उपचार करना।
4. सभी आयु वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत अभियान ।
5. योग की बढ़ती लोकप्रियता को धरातल पर लागू करना।
6. योग शिक्षा में पढ़ रहे योग प्रशिक्षकों के लिए ज्ञान वर्धक साबित होना ।
7. अष्टांग योग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना।
8. भागदौड़ भरी जिंदगी में सुखी और निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करना।
9. अस्त व्यस्त जीवन शैली में सुधार करना।
10. लोगों के जीवन में अनुशासन और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जनजागृति अभियान ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!