Advertisement

देराजसर में हुआ होली स्नेह मिलन समारोह में गूंजे लोक गीत, खूब झूमे दर्शक देखें फ़ोटो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

देराजसर गांव के पूनियां पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सोमवार को होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह सोमवार दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 पांच बजे तक करीब चार घंटे चला। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।समारोह में राजलदेसर की सुप्रसिद्ध चंग पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी कलाकारों ने चंग व बांसुरी की धुन पर लोक गीतों के माध्यम से में यहां की संस्कृति का गुणगान किया। वही धोती-कुर्ता और पांवों में घुंघरू बांधकर डफ नृत्य के साथ होली के धमाल गाए। कलाकारों ने धमालों के माध्यम से लोक देवताओं को याद कर सभी की समृद्धि की कामना की। चंग की थाप पर रसिएं ताल से ताल मिलाकर ऐसे थिरके कि कार्यक्रम में मौजूद लोग भी झूम उठे। शाला निदेशक रामचन्द्र पूनियां ने बताया कि संस्कृति और परंपराओं का महत्व तभी सार्थक होता है, जब युवा पीढ़ी इसे न सिर्फ समझे बल्कि अपने जीवन में आत्मसात भी करे। हमारा प्रयास यही है कि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने त्योहारों और विरासत से जुड़ी रहे ताकि वे अपनी पहचान और सनातन मूल्यों को संजोकर भविष्य का निर्माण कर सकें। यह आयोजन भी हमारा ऐसा ही एक प्रयास है। कार्यक्रम में देराजसर सहित आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सभी ने आयोजन की जबरदस्त प्रशंसा की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!