सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर-अनंत कुमार
विद्युत संबंधित कार्य हेतु आकस्मिक बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर वार्ता एवं चर्चा किया गया
*आवश्यक दिशा निर्देश* –

सोनभद्र-विद्युत उपकेंद्र बभनी के समस्त सम्मानित कर्मचारियों को अवगत कराना है कि विद्युत संबंधित कार्य हेतु दिनांक 03.03.2025 को आकस्मिक बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर वार्ता अथवा चर्चा हुआ जिसको ध्यान में रखते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें —
1-अपने आप को सुरक्षित रखते हुए किसी भी कार्य को करना है 🙏🏽
2-अपने आप को सुरक्षित रखते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना है 🙏🏽
3-अपने आप को सुरक्षित रखते हुए सम्मानित उपभोक्ता गण को संतुष्ट करते हुए अधिक से अधिक राजस्व जमा कराना है 🙏🏽
4- आपस में भाईचारे का संबंध रखते हुए कार्य करना है 🙏🏽
5- लक्ष्य के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें और लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें 🙏🏽
6- कुछ ऐसा नया कार्य करें जिससे अपने उपकेंद्र का नाम रोशन हो सके🙏🏽
7- किसी भी कार्य को धीरज संयम से करना सुनिश्चित करें🙏🏽
8- उपभोक्ताओं से मधुर संबंध बनाना सुनिश्चित करें🙏🏽
9- परिचालन कार्य करते समय सभी ऑपरेशन अथवा कार्य को लाग सीट पर लिखना सुनिश्चित करें🙏🏽
10- परिचालन कार्य करते समय अधिक मोबाइल पर बातें नहीं करना चाहिए🙏🏽
11- परिचालन कार्य के समय प्रत्येक फोन को उठाना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि कहीं कोई समस्या है जिसकी सूचना देना चाहता है🙏🏽
अतः उपरोक्त सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए सावधानी पूर्वक कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें क्योंकि आपका जीवन अनमोल है। और घर पर सभी लोग आपका प्रतीक्षा कर रहे हैं इसलिए आप समस्त सम्मानित साथियों से अनुरोध है कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ कार्य को कुशलता पूर्वक करना सुनिश्चित करें।
महेश कुमार
अवर
अभियंता















Leave a Reply