Advertisement

मार्ग पर हो रहे जल जमाव से स्थिति नारकीय

संवाददाता -घनश्याम सिंह यादव

मार्ग पर हो रहे जल जमाव से स्थिति नारकीय

स्थान -मानिकपुर गांव
(चंदौली)।अरंगी बहोरा मार्ग पर मानिकपुर गांव के पास मार्ग पर हो रहा जल जमाव लोगों के लिए नासूर बन गया है।गांव के पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण न होने से यहां स्थिति नारकीय बनी है।
मानिकपुर मे कम्हरिया डेरा के पास वर्षो से जल जमाव की स्थिति बनी है ।यहां के संतोष पाल,राकेश पाल,राजकुमार सहित अन्य की मानें तो कई बार उच्चाधिकारियों सहित जन प्रतिनिधियों से समस्या के समाधान के लिए ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन नतीजा सिफर रहा।अब स्थिति यहां यह हो गयी है कि जल जमाव से यहां से गुजरना दूभर हो गया है।कीचड मे होकर यहां लोग आने जाने को मजबूर हैं।बाहरी आगन्तुक यहां से गुजरते वक्त शासन प्रशासन को कोसते रहते हैं।लोगों का कहना है कि यदि यहां पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कर दिया जाए तो जल जमाव की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगा।गांव के लल्लन,बिपिन,मनोज सहित अन्य द्वारा उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!