रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा
जिला:मैनपुरी
सांस्कृतिक परिषद एकल गायन एवं सामूहिक गायन कार्यक्रम की हुई शुरुआत
मैनपुरी। शहर के करहल इटावा रोड स्थित डॉ0 भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया मैनपुरी में प्राचार्य डॉ0 एस पी सिंह के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक परिषद एकल गायन एवं सामूहिक गायन कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत के साथ हुई। एकल गायन गीत कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत की विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक गीत, लोक गीत, संगीत द्वारा प्रस्तुतीकरण कर कार्यक्रम में चार चांद लगाएँ। एकल गीत कार्यक्रम में प्रथम स्थान सौम्यता शाक्य वीए सेकंड सेमेस्टर ने माँ पर मार्मिक गीत-” तु कितनी अच्छी है तु कितनी भोली है प्यारी प्यारी है ओ माँ ओ माँ,” पर शानदार प्रस्तुतीकरण, द्वितीय स्थान शालिनी रमन वीए सेकंड सेमेस्टर ने संबध – “ये मोह मोह के धागे तेरी उंगलियों से जा उलझे” पर प्रस्तुतीकरण एवं तृतीय स्थान आर्यन देव पाथरे ने ये मोह मोह के धागे पर प्रस्तुतीकरण करके समाँ बाधते हुए स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागी प्रेटी यादव ने “तेरी माट्टी मे मिल जावा इतनी सी दिल की आरजू ए मेरी जमी महबूब मेरी” पर प्रस्तुतीकरण , शिवानी राठौर ने लोकगीत -“मेरे बांके बिहारी लाल इतना ना करियो सिंगार नजर तोहे लग जाएगी ” पर प्रस्तुतीकरण एवं सफदर ने गीत- “जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा रोके जमाना” पर प्रस्तुतीकरण करते हुए चार चांद लगाए। सामूहिक लोक गायन में प्रथम स्थान आर्यन देव पाथरे एवं विवेक ने “ओरी चिड़िया नन्ही सी चिड़िया आंगना में फिर आ जा रे” पर एवं द्वितीय स्थान शिवानी राठोर एवं सौम्यता शाक्य ने “अच्छूतम केशवम कृष्ण दामोदरम राम नारायणम जानकी वल्लभम”पर शानदार प्रस्तुति कर स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ0 एसपी सिंह ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। उपस्थित सम्मानित सभी प्रोफेसर गण स्टाफ ने विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। एकल गायन सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्णायक कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास एवं प्रमोद कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान रहे। सामूहिक गायन में निर्णायक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अजय प्रताप सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर तनु जैन रहे। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र पाठक , विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह अरूण कुमार तथा अन्य छात्र छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित सभी के प्रति कृतज्ञता धन्यवाद एवं आभार प्रकट सांस्कृतिक प्रभारी जगजीवन राम ने किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सह – प्रभारी डॉ. गीता देवी ने किया।

















Leave a Reply