छ. ग. विशेष संवाददाता :- राजेन्द्र मंडावी पैराडाइज स्कूल मे मनाया गया युवा दिवस

कांकेर। बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा ली पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन को युवा दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को बताया गया। इसके साथ ही साथ विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया जिसमे प्राइमरी एवं मिडिल के बच्चों ने इंग्लिश स्पीच असमा खान द्वारा, हिन्दी स्पीच दक्ष ओकारे द्वारा, हिन्दी व इंग्लिश मे स्वामी विवेकानंद स्लोगन आदर्श ठाकुर, मान्या तिवारी, यशस्वी पोर्ते, दिव्यांश गंधर्व ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी एवं उनके सामाजिक उत्थान के कार्यो के बारे में बताया। प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद के ड्राईंग एवं पेटिंग बनाये। 
पैराडाइज स्कूल मे मिडिल एवं हाई स्कूल के छात्रों के लिये यूथ इंपावरमेंट प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाता है जिसमे बच्चे अपनी शक्तियों का विकास कर अपना अच्छा कैरियर बनाते हुये समाज की सेवा मे अपने जीवन को लगा देने का शिक्षण व प्रशिक्षण प्राप्त करते है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्हे नैतिक शिक्षा, सामाजिक सेवा, कैरियर गाइडेंस, शारीरिक शिक्षा, लोक संगीत की शिक्षा, नृत्य की शिक्षा एवं कौऑपरेटिव शिक्षा ग्रहण करते है। पैराडाइज स्कूल हमारे देष के युवाओं को उत्कृष्ट मानव संसाधन बनाने के लिये प्रतिबद्ध है।
मिडिल, हाई एवं हायर सेकेण्डरी कक्षाओं के युवाओं को उत्कृष्ट मानव संसाधन एवं आदर्श नागरिक बनाने के विभिन्न क्रिया कलापों का आयोजन करवाने मे प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य हरिन्द्र गोलुगुरी, एडमिनिस्ट्रेटर हमीद खान, कौऑर्डिनेटर पूनम जीत कौर वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, पवित्र बराई, रूबी खान, दीपांजली गोगोई, एस.मर्सी, शबाना परवीन, मेघा सेवा, अवतार सिंह, तीरथ साहू, कृष्णापद कुंभकार, भारती सेठिया, प्रतीक सिह, संगीता भारती, जीतूदास माण्डले, सरिता मिश्रा, सुचिस्मिता खान, इतिश्री गोलुगुरी, अनिल कुमार ढाके, उज्जवल निर्मलकर, शांति लीना नेताम, रीया सोनी, प्रीतिलता सोरी, सुन्नदा शर्मा, शिखा मेहरा, रचना शर्मा, लक्ष्मीनारायण नामदेव, अपूर्वा ठाकुर, रामेश्वरी साहू, सुकदेव सरकार, पविन्द्र साहू, पेकेंटेश, तुलसी निषाद, रिंकी सेठी, शिल्पी पालित, देवश्री साहू, प्रियंका श्रीवास्तव, कमलप्रीत कौर, संतोष ठाकुर, गीता नरेटी आदि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन गुलाम मुस्तफा ने किया।

















Leave a Reply