Advertisement

16 वर्षों से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर बिहार पुलिस को किया सुपूर्द

संवाददाता राहुल वर्मा

16 वर्षों से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर बिहार पुलिस को किया सुपूर्द

बरुआसागर (झांसी ) बिहार पुलिस के रिकॉर्ड में मृत व्यक्ति को 16 साल बाद झांसी जिले थाना बरुआसागर अंतर्गत धमना चौकी पुलिस ने किया जिंदा बरामद
वहीं श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद झाँसी श्रीमती सुधा सिंह के दिशा निर्देशन, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी टहरौली श्री अजय कुमार श्रोत्रीय के पर्वेक्षण में व थानाध्यक्ष शिवजीत सिंह के नेतृत्व मे गुमशुदा एंव अपहृत व्यक्ति की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरुआसागर पुलिस टीम द्वारा दौरान जांच व गस्त ग्राम धवारा भरौल में दिनांक 06.01.2025 को एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति घूमता मिला, ग्रामबासियों से जानकारी की तो पता चला कि उपरोक्त व्यक्ति करीब 06 माह से यहां पर रहता है, अतः संदिग्ध व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नथुनी पाल पुत्र स्व० रामचन्द्र निवासी ग्राम देवरिया थाना अकोडी गोला जिला रोहताश बिहार उम्र करीब 50 वर्ष बताया तथा मांता का नाम गंगी देवी तथा पत्नि का नाम महेश्वर देवी बताया, बोला कि उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी तथा पत्नि शादी के कुछ साल बाद बच्चे पैदा न होने के कारण किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गयी थी। इसलिये वह अकेला ही रह गया है तथा गांव धवारा थाना बरुआसागर में लोगों के यहाँ काम करके खाना खाता है तथा वर्तमान में वह धर्मदास अहिरवार पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम धवारा उम्र करीब 65 वर्ष के घर पर ही रहकर वहीं पर खाता पीता है। उपरोक्त संदिग्ध व्यक्ति की शिनाख्त व तस्दीक के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति के थाना अकोडी गोला जिला रोहताश विहार जरिये आनलाइन माध्यम/गूगल पर सर्च करके थाना अकोड़ी गोला, देहरी मुफस्सिल, व रोहताश कन्ट्रोल रूप पर सम्पर्क सूत्र सर्च करके जरिये दूरभाष वार्ता करके तथा फोटोग्राफ व्हाट्स एप पर प्रसारित करके शिनाख्त हेतु अथक, हरसम्भव, भरकस, सार्थक प्रयास किये तो थाना अकोडी गोला के थानाध्यक्ष महोदय द्वारा जानकारी दी गयी कि उपरोक्त नथुनी पाल के सम्बन्ध में थाना अकोड़ीगोला में उसके मामा श्री बाबूलाल पाल पुत्र स्व० जगनरायन पाल पुत्र बनकट थाना बारून जिला ओरंगाबाद (बिहार) द्वारा अपने भान्जे (नथुनी पाल) के साथ हुयी घटित घटना सम्बन्ध में उनके सगे – 1. चाचा रतिपाल पुत्र स्व० दरोगा, 2. चचेरे भाई विमलेश पाल पुत्र रतिपाल, 3. भगवानपाल पुत्र रतिपाल, 4. सतेन्द्र पाल पुत्र रतिपाल, 5. जितेन्द्र पाल पुत्र रतिपाल निवासीगण ग्राम देवरिया थाना अकोड़ी गोला जिला रोहताश बिहार के विरूद्ध मु0अ0सं0 51/08 धारा 364,302,201,34 भादवि0 थाना अकोडी गोला में पंजीकृत कराया था जिसमें दौराने विवेचना गवाहों की निशादेही पर मृतक के खोज की गयी तथा कई जगह शव की खोज हेतु खुदाई करायी गयी, परन्तु शव नहीं मिला अतः बाद विवेचना अन्तर्गत धारा 364,34 भा०द० वि० में आरोप पत्र मा० न्यायालय प्रेषित किया गया था तथा अभियुक्तगण को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था जहां से वह अभी वर्तमान में जमानत पर रिहा है तथा

प्रकरण मा० न्यायालय में विचाराधीन है। उपरोक्त सूचना पर अपहृत नथुनी पाल उपरोक्त की शिनाख्त व बरामदगी हेतु बिहार से उ०नि० श्री राजकुमार तैनाती थाना अकोड़ा गोला मो0न0 8407875105, सहायक उ०नि० मुकेश कुमार तैनाती थाना अकोड़ा गोला मो0न0 8789686471 मय प्रथम सूचना रिपोर्ट व अन्य संलग्नक उपस्थित आये तथा संदिग्ध व्यक्ति को अपहृत व्यक्ति नथुनी पाल उपरोक्त के रूप में शिनाख्त की। अतः अपहृत नथुनी पाल उपरोक्त को आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु बिहार पुलिस को सुपुर्दकर रखाना किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!