Advertisement

सोनभद्र-उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला का लाल बना इसरो में वैज्ञानिक

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर-अनंत कुमार 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला का लाल बना इसरो में वैज्ञानिक

सोनभद्र – म्योरपुर विकासखंड के लिलासी कला गांव निवासी प्रदीप गुप्ता पुत्र बलराम के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) में वैज्ञानिक सी के पद पर चयन से क्षेत्र वासियों व परिवारजनों में खुशी की लहर दौड़ रही है।

प्रदीप गुप्ता के पिता ने बताया कि प्रदीप गुप्ता के प्रारंभिक से लेकर दसवीं तक की शिक्षा गांव के ही विद्यालय राजा चंडोल इंटर कॉलेज लिलासी कला से हुई। बारहवीं की शिक्षा प्रयागराज से पूर्ण करने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय गुरु घासीदास बिलासपुर से बी टेक की डिग्री प्राप्त किया। यहां के बाद प्रदीप गुप्ता कभी पीछे मुड़कर नहीं देखे आई आई टी दिल्ली से एम टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) करने के बाद महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के लिए आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों हेतु सीनियर इंजीनियर के पद पर भी दायित्व का निर्वहन किया।

अब देश के सबसे बड़े अनुसंधान केंद्र (इसरो) में वैज्ञानिक सी के पद पर कार्यरत होकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। 

प्रदीप गुप्ता से दूरभाष से बातचीत के दौरान बताया गया कि निरंतर मेहनत और स्वजनों के भरपूर सपोर्ट के कारण यह मुकाम हासिल हुआ है। प्रदीप ने अपने गुरुजनों, स्वजनों, मित्रों का आभार व्यक्त किया। आगे उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें निरंतर ही दिशा में कार्यों को करने की जरूरत होती है। साथ ही असफलताओं से सीख कर हमेशा आगे बढ़ने के लिए खुद को प्रेरित करते रहना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!