Advertisement

“यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जनपद के 127 केंद्रों पर होगी संपन्न”।

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ)सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जनपद के 127 केंद्रों पर होगी संपन्न”।

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर

जिले के 127 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
(संवाद ),सत्यार्थन्यूज एजेंसी, सुलतानपुर
राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज

 


सुलतानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में अब 127 केंद्र बनाए गए हैं। पहले बनाए गए केंद्रों में से चार को हटाया गया है, जबकि 24 नए केंद्रों को जोड़ा है। केंद्रों की सूची विद्यार्थियों के आवंटन के अनुसार बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छह दिसंबर तक आपत्ति व प्रत्यावेदन मांगा है।

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 331 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें 25 राजकीय, 58 अशासकीय व 248 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन व शुचितापूर्ण कराने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड ने बीते दिनों 107 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की थी। 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची बोर्ड को भेज दी गई थी। बोर्ड ने अब 127 विद्यालयों को केंद्र बनाया है। पिछली सूची में बनाए गए चार सेंटर को काट दिया गया है।

तैयारियों में जुटे बोर्ड परीक्षार्थी

बोर्ड की परीक्षा में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के कुल 79 हजार 666 छात्र-छात्राओं का आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसमें हाईस्कूल में 39,785 तो इंटरमीडिएट में 39,881 छात्र-छात्रा शामिल है। विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई है। बोर्ड परीक्षार्थी तैयारियों में जुटे हैं।

इन कारणों से कट गए चार परीक्षा केंद्र

इनमें नेशनल इंटर कॉलेज अलीगंज को इसलिए काटा गया है कि पिछली बार बोर्ड परीक्षा के दौरान यहां नकलची पकड़ा गया था और एफआईआर दर्ज हुई थी। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हसनपुर के प्रधानाध्यापक ने बोर्ड परीक्षा कराने से हाथ खड़ा कर दिया। यहां पर संसाधनों का अभाव बताया गया। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज भाईं के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है, इस वजह से यह केंद्र काटा गया है। राजकीय हाईस्कूल सरैया भरथी बल्दीराय को संसाधन अभाव के चलते सूची से हटाया गया।

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं प्रधानाचार्य

बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र की सूची और विद्यार्थियों का आवंटन अपलोड कर दिया गया हैं। इसमें 127 केंद्र बनाए गए हैं। छह दिसंबर तक विद्यालयों के प्रधानाचार्य ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उसका निस्तारण भी बोर्ड स्तर से ही किया जाएगा।

– रविशंकर, डीआईओएस सुल्तानपुर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!