Advertisement

लखीमपुर-थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

विवेक पाण्डेय
सत्यार्थ नयुज
लखीमपुर खीरी

थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05.03.2024 को पुवांया बैरियर पान के खोखे के पास से शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया  गया है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10/02/2024 को रात्रि मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम मोहम्मदपुर कामी के रामबरन यादव की ग्राम बौआ के आगे पुलिया के पास छुरी से गला काटकर हत्या की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना मोहम्मदी पर अज्ञात अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना मोहम्मदी पर मु0अ0स0 92/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तगण  1. मनोज पुत्र रामगुलाम निवासी गुदनी मजरा थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर हाल पता वीपीराज का ममेरा भाई ग्राम बौआ थाना मोहम्मदी जनपद खीरी  2. पंकज राज पुत्र लोकराम निवासी लौकीखेड़ा थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को आज दिनांक 05.03.2024 को पुवांया बैरियर पान के खोखे के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगणों से घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल छुरी बरामद की गयी है। अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पताः-
1.मनोज पुत्र रामगुलाम निवासी गुदनी मजरा थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर हाल पता वीपीराज का ममेरा भाई ग्राम बौआ थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
2.पंकज राज पुत्र लोकराम निवासी लौकीखेड़ा थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
बरामदगी¬
घटना उपरोक्त में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अद्द छुरी बरामद की गयी
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह थाना मोहम्मदी खीरी
2. उ0नि0 बाबूराम, कस्बा चौकी प्रभारी थाना मोहम्मदी खीरी
3. उ0नि0 अरविन्द तिवारी, थाना मोहम्मदी खीरी
4. उ0नि0 संजीत तिवारी , थाना मोहम्मदी खीरी
5. उ0नि0 टीटू कुमार , थाना मोहम्मदी खीरी
6. हे0का0 करन शर्मा , थाना मोहम्मदी खीरी
7. हे0का0 विशाल कुशवाहा थाना मोहम्मदी खीरी,
8. हे0का0नीरज सिंह थाना मोहम्मदी खीरी
9. का0 रोहित कुमार थाना मोहम्मदी खीरी
10. का0 अक्षयमान थाना मोहम्मदी खीरी
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!