Advertisement

सोनभद्र-जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती  

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर-अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

सोनभद्र- बभनी चपकी कारीडाड़ सेवा कुंज आश्रम में दिनांक 15/11/2024 दिन शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में सेवाकुंज आश्रम चपकी मे मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय जनजाति रक्षामंच गणेश राम भगत, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सेवाकुंज आश्रम के संचालक आनन्द जी, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान बिरसा मुंडा व रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्श जनजाति बल्कि देश के सभी समुदायों के युवाओं के लिए गर्व व प्रेरणा के स्रोत हैं। 
बिरसा मुंडा जी ने देश की आजादी में कठिन संघर्ष किए। जनजाति गौरव दिवस 15 से 26 नवम्बर 2024 तक मनाया जा रहा है, जनजाति समुदाय के लोगों को आज वनाधिकार के पट्टे का भी वितरण भी किया गया, जिससे कि उन्हें वन भूमि पर मालिकाना हक मिलेगा। 
वनाधिकार पट्टे को खतौनी के रूप में भी परिवर्तित करने की कार्यवाही की जा रही है, जनजाति समुदाय के विकास के लिए जनपद के जनजाति बाहुल्य ग्रामों को चयनित किया गया है, जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 17 प्रकार की योजनाओं के माध्यम से विकसित किया जायेगा और सरकार की मंशा के अनुरूप जनजाति समुदाय को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने आश्रम में स्थाापित श्रीकृष्ण गौसेवा केन्द्र में हवन पूजन कर गौसेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती के अवसर पर जनजाति समुदाय के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा करमा नृत्य के साथ ही जनजाति से जुड़े विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य रूप से प्रस्तुति दी गयी, जिस पर उपस्थित जन सामान्य द्वारा खुब प्रशंसा की गयी। सेवाकुंज आश्रम में संचालित तीरंदाजी के बच्चो से जिलाधिकारी ने वार्ता किया और स्वयं तीर से निशाना भी साधते हुए तीरंदाजी के बच्चों को प्रोत्साहित भी किया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!