– हजारीबाग के वर्तमान विधयाक मनीष जायसवाल जी को हजारीबाग से लोकसभा सांसद के टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल –
“भाजपा हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी श्री मनीष जायसवाल का पतरातु लेक में भाजपा पतरातू मंडल के अध्यक्ष राजाराम प्रजापति के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया “
उन्होंने कहा कि हजारीबाग लोकसभा के जनता बहुत खुश है कि भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के एक कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता पर विश्वास कर हजारीबाग लोकसभा से भाजपा का उम्मीदवार बनाया इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी अमित शाह राजनाथ सिंह और प्रदेश के अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी को धन्यवाद दिया इस भव्य स्वागत में हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी श्री मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग का नाम पूरा राष्ट्र के पटल पर है तथा हजारीबाग में विकास का काम बहुत हुआ है,बचा हुआ काम हम सब कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे तथा हम राष्ट्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश के नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं कि हमारे जैसा आम कार्यकर्ता पर विश्वास कर भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग लोकसभा का प्रत्याशी बनाया तथा हम यह पूरा हजारीबाग लोकसभा के लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि पूरे ईमानदारी और कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर हम अपने क्षेत्र में बचा हुआ काम को पूरा करेंगे और हजारीबाग लोकसभा को देश ही नहीं विश्व के पटल पर नाम रोशन करेंगे।।।
भावी स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता दुर्गा चरण प्रसाद राजीव जायसवाल डॉक्टर संजय सिंह सरिता ठाकुर उपाध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतोआजसु के केंद्रीय सचिव विजय कुमार साहू भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर अवधेश सिंह पंकज कुमार सिंह संजय रजक रामेश्वर महतो रंजन भगत नंदकिशोर महतो रणधीर कपूर भुवनेश्वर सिंह इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे
” रिपोर्टर-ओमप्रकाश गुप्ता रामगढ़ “

















Leave a Reply