Advertisement

क्रिकेट odi ..अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड..अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी Champions Trophy 2025 के बाद लेंगे संन्यास

Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi Retirement) अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने शुक्रवार (8 नवंबर) को बातचीत में इसकी जानकारी दी।

नसीब ने कहा, “ हां, नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले रहे हैं और उन्होंने बोर्ड को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। उन्होंने कुछ महीने पहले मुझसे कहा था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना वनडे करियर खत्म करना चाहते हैं और हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं। मैं समझता हूं कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद वह अपना टी-20 करियर जारी रखेंगे और अभी तक यही प्लान है।”

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अगले साल पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ODI फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी (CEO) नसीब खान ने क्रिकबज को बताया कि 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 39 वर्षीय खिलाड़ी आईसीसी टूर्नामेंट के बाद 50 ओवर के प्रारूप से भी संन्यास ले लेंगे।

मोहम्मद नबी ने वनडे डेब्यू 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ किया था। उन्होंने अपने पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाकर सभी को प्रभावित किया था।

39 साल के नबी ने अफगानिस्तान के लिए उनका पहला वनडे मैच खेला था और उसमें अपनी छाप छोड़ी थी। 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ हुए अफगानिस्तान के पहले वनडे में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने अभी तक 165 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 27.30 की औसत से 3549 रन बनाए हैं

बांग्लादेश के खिलाफ शारजाह में खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में नबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने सम्मानजनक स्कोर बनाकर 92 रनों से मुकाबला जीता था। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के लिए अल्लाह गजनफऱ ने 6 विकेट लिए थे।

बता दें नबी 2019 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में नबी अफगानिस्तान के सबसे सफल क्रिकेटरों में शुमार हैं, तीनों फॉर्मेट मिलाकर अपनी टीम के लिए उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ राशिद खान ने ही लिए हैं।

अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। नबी पाकिस्तान में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के बाद क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे। नबी ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपनी बात कह दी है।

मोहम्मद नबी ने पहले ही बोर्ड को अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने इस खबर की पुष्टि की है। नसीब ने क्रिकबज से कहा- नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले रहे हैं और उन्होंने बोर्ड को अपनी इच्छा के बारे में सूचित किया है। हालांकि अनुभवी मोहम्मद नबी टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। 39 साल के मोहम्मद नबी व्हाइट बॉल में अफगानिस्तान के चुनिंदा बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल के कुछ वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यहां कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी पुरानी टीमों को भी अफगानिस्तान धूल चटा चुकी है। अफगानिस्तान ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को 2-1 से वनडे सीरीज में हराया था। अफगान टीम फिलहाल अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है और पहले वनडे में मेहमान बांग्लादेश को 92 रन की शिकस्त दी थी। उस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने शानदार 84 रन की पारी खेली थी। स्पिनर मोहम्मद गजनफर के 6 विकेट लेकर बांग्लादेश की हार तय कर दी थी।

5 साल पहले टेस्ट को कहा था अलविदा

मोहम्मद नबी ने अपना वनडे डेब्यू 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने पहले ODI मैच में ही अर्धशतक ठोक दिया था। मोहम्मद नबी के वनडे करियर को देखा जाए तो उन्होंने 165 एकदिवसीय मैचों में 27.30 की औसत से 3,549 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में 171 विकेट चटकाए हैं। नबी ने 5 साल पहले 2019 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!