Advertisement

महिला आयोग का प्रस्ताव:उत्तर प्रदेश में पुरुष टेलर नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप, ना मेल जिम ट्रेनर, जिम में दे पाएंगे ट्रेनिंग

महिला आयोग का प्रस्ताव:उत्तर प्रदेश में पुरुष टेलर नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप, ना मेल जिम ट्रेनर, जिम में दे पाएंगे ट्रेनिंग

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने महिलाओं को “बैड टच” से बचाने और पुरुषों के गलत इरादों को रोकने के लिए एक प्रस्ताव दिया है।
इस प्रस्ताव के मुताबिक, पुरुषों (मेल टेलर) को महिलाओं के कपड़े सिलने के लिए उनकी बॉडी फिटनेश की माप नहीं लेने चाहिए और न ही उनके बाल काटने चाहिए। जिम सेंटर में भी महिला ट्रेनर होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश की राज्य महिला आयोग ने महिलाओं को “बैड टच” से बचाने और पुरुषों के बुरे इरादों को रोकने के लिए एक अहम प्रस्ताव दिया है।

प्रस्ताव मुताबिक, पुरुषों (मेल टेलर) को महिलाओं के कपड़े नहीं सिलने चाहिए और न ही उनके बाल काटने चाहिए।
इस प्रस्ताव को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने रखा।

जिसका बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी समर्थन किया है।

बता दें कि 28 अक्टूबर को हुई महिला आयोग की एक बैठक के बाद कई ऐसे सुझाव दिए गए हैं। जिनमें पुरुषों को महिलाओं के कपड़ों का नाप लेने की अनुमति नहीं देना है और टेलरिंग शॉप पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाना आदि अनिवार्य रूप से शामिल हैं।

फिलहाल, अभी यह सिर्फ केवल एक प्रस्ताव है और महिला आयोग बाद में राज्य सरकार से इस संबंध में कानून बनाने का अनुरोध करेगी।

महिला आयोग के नियमों का पूरी तरह से पालन करवाना जिला प्रशासन के जिम्मे होगा।

इस बाबत यूपी महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी को बताया – हाल ही में हुई महिला आयोग की बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया था – कि केवल महिला टेलर ही महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों का नाप लें। साथ ही टेलरिंग शॉप पर सी.सी.टी.वी. लगाए जाएं।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!